55 किलोमीटर दूर स्थित इस गांव में अब सभी 24 परिवारों को घर पर ही नल से शुद्ध पेयजल मिल रहा
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुदूर अंचलों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के प्रयासों के तहत नारायणपुर जिले के ग्राम पंचायत महोरा के आश्रित ग्राम कचोरा में जल जीवन मिशन ने नई मिसाल कायम की है। जिला मुख्यालय से लगभग 55 किलोमीटर दूर स्थित इस गांव में अब सभी 24 परिवारों को घर पर ही नल से शुद्ध पेयजल मिल रहा है।

हर घर जल उत्सव में लिया संरक्षण का संकल्पयोजना पूर्ण होने पर गांव में उत्साहपूर्वक ‘हर घर जल उत्सव’ मनाया गया। इस दौरान आयोजित ग्रामसभा में ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों ने जल स्रोतों के संरक्षण, स्वच्छता बनाए रखने और पानी का जिम्मेदारी से उपयोग करने का संकल्प लिया।
जनभागीदारी से होगा संचालनजलापूर्ति व्यवस्था को लंबे समय तक सुचारू बनाए रखने के लिए पंप संचालन, रखरखाव, जल गुणवत्ता परीक्षण और निगरानी की जिम्मेदारियां स्थानीय स्तर पर तय की गई हैं।
ग्राम कचोरा की यह पहल दर्शाती है कि शासन की योजनाओं और जनभागीदारी के समन्वय से दुर्गम क्षेत्रों में भी विकास की नई राह बनाई जा सकती है। घर-घर नल से जल पहुंचने से ग्रामीणों के जीवनस्तर में सुधार और गांव को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।







