जन स्वास्थ्य और हृदय रोग अनुसंधान में नई पहल, मरीजों के लिए बेहतर इलाज और नवाचार की उम्मीद
रायपुर: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), रायपुर और श्री सत्य साई स्वास्थ्य एवं शिक्षा ट्रस्ट (SSSHET) ने संयुक्त अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए दूसरा समझौता ज्ञापन (MoU) किया। समारोह में AIIMS के कार्यकारी निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल और ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. सी. श्रीनिवास सहित वरिष्ठ चिकित्सक और विशेषज्ञ उपस्थित रहे।
जन स्वास्थ्य सुधार के क्षेत्रों में सहयोग करेंगेइस साझेदारी का उद्देश्य जन्मजात हृदय रोग (CHD) सहित अन्य स्वास्थ्य चुनौतियों पर अनुसंधान करना, ज्ञान साझा करना और साक्ष्य-आधारित स्वास्थ्य समाधान विकसित करना है। दोनों संस्थान रोगों की रोकथाम, चिकित्सा नवाचार और जन स्वास्थ्य सुधार के क्षेत्रों में सहयोग करेंगे।

दस्तावेज़ नहीं, बल्कि “दिलों का मिलन”लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल ने ट्रस्ट की अनुसंधान गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि एम्स इस सहयोग का सर्वोत्तम उपयोग करेगा। डॉ. श्रीनिवास ने इसे केवल दस्तावेज़ नहीं, बल्कि “दिलों का मिलन” बताया। इस MoU से मरीजों के लिए बेहतर इलाज, चिकित्सा अनुसंधान में प्रगति और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियों की उम्मीद जताई गई है।








