अपडेटजागरूक करने जैसे कार्यताजा खबरप्रादेशिक-जिलासमाचार

गोवर्धन पूजा पर विजय शर्मा ने गौरा-गौरी के किए दर्शन, राउत नाचा में भी थिरके

कवर्धा में विभिन्न धार्मिक आयोजनों में हुए शामिल, गौमाता को खिलाया प्रसाद और नागरिकों को दी शुभकामनाएं

रायपुर। गोवर्धन पूजा के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कवर्धा नगर में आयोजित विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने रेवाबांध तालाब और मठपारा में गौरा-गौरी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा नागरिकों को दीपावली और गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दीं।

विंध्यवासिनी वार्ड क्रमांक 27 स्थित रेवाबांध तालाब में गौरा-गौरी बारात के दौरान उप मुख्यमंत्री का अलग अंदाज देखने को मिला। वे स्वयं बारात में शामिल हुए और भक्ति गीत गाकर जयकारे लगाए। इसके बाद मठपारा पहुंचकर गौरा-गौरी की पूजा की।

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने अपने कवर्धा स्थित निवास में सपरिवार गोवर्धन पूजा की और गौमाता को प्रसाद खिलाया। इस दौरान उनसे मिलने पहुंचे नागरिकों से आत्मीय मुलाकात कर पर्व की बधाई दी।

इसके बाद वे कैलाश नगर और कमला क्लिनिक के पास स्थित दैहान में आयोजित गोवर्धन पूजा कार्यक्रमों में शामिल हुए। यहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर गायों को भोजन कराया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने पारंपरिक राउत नाचा की प्रस्तुति दी। इस पर उप मुख्यमंत्री भी ग्रामीणों के साथ राउत नाचा में शामिल हुए।

इस दौरान धार्मिक उत्साह और लोकपरंपराओं की झलक देखने को मिली।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *