अपडेटअहमदाबादताजा खबरसमाचारसमाज

जौनपुर महोत्सव-2026 केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि अपनी जड़ों, संस्कृति और सामाजिक एकता से जुड़ने का एक सशक्त अवसर है:डॉ. अरविंद सिंह

अहमदाबाद में जौनपुर महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन 14 जून को

“जौनपुर की माटी की खुशबू और समाज की एकता का संगम इस महोत्सव में देखने को मिलेगा

व्यवसाय खबर ब्यूरो, अहमदाबाद। जौनपुर समाज के लोगों को एक मंच पर जोड़ने और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘जौनपुर महोत्सव-2026 का आयोजन आगामी 14 जून 2026 (रविवार) को किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन श्री श्यामप्रसाद मुखर्जी ऑडिटोरियम, वस्राल, अहमदाबाद में शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक होगा। विशेष रूप से जौनपुर जनपद से बड़ी संख्या में समाजसेवी, जनप्रतिनिधि, उद्यमी, शिक्षाविद एवं विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियां अहमदाबाद पहुंच रही हैं।

व्यवसाय खबर से विशेष बातचीत में जौनपुर महोत्सव–2026 के अध्यक्ष डॉ. अरविंद सिंह ने कहा कि इस वर्ष का आयोजन अब तक का सबसे भव्य और यादगार कार्यक्रम साबित होगा। उन्होंने जौनपुरिया समाज के सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि यह महोत्सव केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि अपनी जड़ों, संस्कृति और सामाजिक एकता से जुड़ने का एक सशक्त अवसर है। अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं

अपील अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं


धार्मिक परंपराओं की झलक
महोत्सव में उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद की सांस्कृतिक, सामाजिक एवं धार्मिक परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी। आयोजन में संत-महात्माओं, जनप्रतिनिधियों एवं समाज के प्रतिष्ठित लोगों की उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम में भजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, सम्मान समारोह तथा सामूहिक भोजन की व्यवस्था भी की गई है।


डॉ. सिंह ने कहा कि कार्यक्रम में कई प्रमुख अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी, जिनके मार्गदर्शन से समाज को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। आयोजन समिति द्वारा अतिथियों के स्वागत, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा सामाजिक संवाद के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।उन्होंने बताया कि जौनपुर की संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता को समर्पित इस महोत्सव में देशभर से समाज के गणमान्य लोग शामिल होंगे।

सामाजिक एकता को करना है मजबूत आयोजन समिति के अनुसार महोत्सव का उद्देश्य गुजरात में निवास कर रहे जौनपुर वासियों के बीच आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। आयोजकों ने समाज के सभी लोगों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

कार्यक्रम विवरण:
कार्यक्रम: जौनपुर महोत्सव-2026
तिथि: 14 जून 2026 (रविवार)
समय: शाम 4:00 बजे से रात 10:00 बजे तक
स्थान: श्री श्यामप्रसाद मुखर्जी ऑडिटोरियम, वस्राल, अहमदाबाद
विशेष आकर्षण: सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन संध्या एवं सामूहिक भोजन
यह आयोजन जौनपुर समाज के लोगों के लिए सांस्कृतिक मिलन और सामाजिक एकता का महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *