ताजा खबरअपडेटअहमदाबादएजुकेशनजागरूक करने जैसे कार्यस्वास्थ्य

रायपुर में जुटेंगे 300 से ज्यादा कैंसर विशेषज्ञ, ऑन्कोस्फीयर 2.0 में नई उपचार तकनीकों पर चर्चा

.कैंसर उपचार के भविष्य पर मंथन, रामकृष्ण केयर का राष्ट्रीय ऑन्कोलॉजी शिखर सम्मेलन आज से शुरू

रायपुर। मध्य भारत के अग्रणी स्वास्थ्य संस्थानों में शामिल रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल्स द्वारा 13 और 14 जून को होटल बेबिलोन इंटरनेशनल में राष्ट्रीय ऑन्कोलॉजी शिखर सम्मेलन ऑन्कोस्फीयर 2.0 का आयोजन किया जाएगा। दो दिवसीय इस अकादमिक सम्मेलन में देशभर के 300 से अधिक प्रमुख ऑन्कोलॉजी विशेषज्ञ, चिकित्सक, शोधकर्ता और स्वास्थ्य पेशेवर शामिल होंगे।

सम्मेलन का उद्देश्य कैंसर उपचार और देखभाल के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम शोध, तकनीकी प्रगति और उपचार पद्धतियों पर विशेषज्ञों के बीच विचार-विमर्श को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में प्रिसिजन मेडिसिन, इम्यूनोथेरेपी, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी, हेमेटोलॉजिकल मैलिग्नेंसी तथा रोगी-केंद्रित कैंसर देखभाल जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा होगी।

केस-आधारित शिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे

सम्मेलन में वैज्ञानिक सत्र, मुख्य व्याख्यान, बहु-विषयक पैनल चर्चाएं और केस-आधारित शिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे। विशेषज्ञ कैंसर के निदान और उपचार में उभरती तकनीकों, जटिल क्लीनिकल मामलों और भविष्य की चिकित्सा पद्धतियों पर अपने अनुभव साझा करेंगे। डॉ. दवे ने कहा कि ऑन्कोस्फीयर 2.0 का उद्देश्य विशेषज्ञों के बीच सार्थक संवाद को बढ़ावा देना, बहु-विषयक सहयोग को मजबूत करना और कैंसर उपचार के मानकों को बेहतर बनाना है।

बेहतर उपचार परिणाम सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा

उन्होंने विश्वास जताया कि यह सम्मेलन कैंसर देखभाल के क्षेत्र में नई दिशा देने के साथ रोगियों के बेहतर उपचार परिणाम सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. रवि जायसवाल, वरिष्ठ सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. मौर्य, डॉ. नवीन जैन, वरिष्ठ रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. गौरव गुप्ता तथा वरिष्ठ सलाहकार न्यूक्लियर मेडिसिन डॉ. नीरू केरकेट्टा भी उपस्थित रहे।

समाज में कुछ बेहतर और उससे ज्यादा नवाचार की खबरे। व्यवसाय खबर डॉट कॉम का लक्ष्य नकारात्मक के बजाय सकारात्मक खबरों से समाज के हर वर्ग जागरूक किया जाय । पुरी कोशिश की सही और निष्पक्ष-मंथन के बाद खबरे वेबसाइट पर प्रकाशित हो।। पत्रकारिता से गहरा लगाव, सोच यही…

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Load More Posts Loading...No More Posts.