नई दिल्ली। नालासोपारा विधानसभा 132 के महाविकास आघाड़ी गठबंधन के कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रह चुके संदीप पांडे आज नई दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर शिष्टाचार भेंट की और उन्हें बधाई दी।
संदीप पांडे का दिल्ली आगमन पार्टी संगठनात्मक गतिविधियों के बीच महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उन्होंने राहुल गांधी से मुलाकात कर संगठन, जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं की स्थिति और आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर संक्षिप्त चर्चा भी की।
जनसरोकार के मुद्दों को लगातार उठाना जरूरी है मुलाकात के दौरान संदीप पांडे ने राहुल गांधी को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को अधिक सक्रिय भूमिका निभानी होगी और जनसरोकार के मुद्दों को लगातार उठाना जरूरी है।
स्थानीय स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं सूत्रों के अनुसार, यह मुलाकात पूरी तरह शिष्टाचार भेंट थी, लेकिन राजनीतिक दृष्टि से इसे संगठनात्मक सक्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। संदीप पांडे लंबे समय से नालासोपारा क्षेत्र में पार्टी से जुड़े रहे हैं और स्थानीय स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
कांग्रेस के भीतर चल रही गतिविधियों के बीच यह मुलाकात ऐसे समय पर हुई है जब पार्टी देशभर में संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियानों को तेज कर रही है। राहुल गांधी से उनकी यह मुलाकात राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है।
कांग्रेस नेता और लोकसभा सांसद राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर शुभकामनाएं दीं। कई स्थानों पर केक काटकर, पौधरोपण कर और जरूरतमंदों के बीच सेवा कार्य कर उनका जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने राहुल गांधी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।







