आदिवासी समाज में जागरूकता और सामाजिक एकजुटता बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य किया
रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने लोकप्रिय जननायक, आदिवासी संस्कृति के रक्षक एवं सामाजिक चेतना के लिए समर्पित श्रद्धेय स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव ने अपना पूरा जीवन समाज सेवा, जनजातीय समुदायों के हितों तथा उनकी संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए समर्पित किया। उन्होंने आदिवासी समाज में जागरूकता और सामाजिक एकजुटता बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य किया।
उन्होंने कहा कि जूदेव जी का संघर्षशील व्यक्तित्व, राष्ट्रनिष्ठा और समाज के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणादायी रहेगा। उन्होंने जनजातीय क्षेत्रों में लोगों के अधिकारों और हितों के लिए आवाज उठाने के साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

श्री ओपी चौधरी ने कहा कि श्रद्धेय दिलीप सिंह जूदेव के विचार और सेवा कार्य आने वाली पीढ़ियों को समाज एवं राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते रहेंगे। उनकी पुण्यतिथि पर उनका स्मरण हमें सेवा, समर्पण और सामाजिक एकता के मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश देता है।
वित्त मंत्री ने स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव के योगदान को नमन करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।








