ताजा खबरअपडेटप्रादेशिक-जिलासमाचार

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग: न्यायधानी नाइट्स ने राजधानी रॉयल्स को 2-1 से हराया

केतन बने प्लेयर ऑफ द मैच, महिला मुकाबले में इंद्रावती टाइग्रेस ने महानदी फाल्कन्स को 4-1 से दी शिकस्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के उद्घाटन मुकाबले में न्यायधानी नाइट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजधानी रॉयल्स को 2-1 से हरा दिया। गुरुवार को सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में ओलंपियन सुरेंद्र सिंह की टीम ने ओलंपियन ललित उपाध्याय की राजधानी रॉयल्स को शिकस्त दी।

न्यायधानी नाइट्स की ओर से चिराग ने 12वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद केतन कुशवाहा ने मैदानी गोल दागकर स्कोर 2-0 कर दिया। राजधानी रॉयल्स की ओर से रौशन ने एक गोल किया, लेकिन टीम बराबरी हासिल नहीं कर सकी। शानदार प्रदर्शन के लिए केतन कुशवाहा को स्ट्राइकर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

महिला मुकाबले में इंद्रावती टाइग्रेस विजयीमहिला प्रदर्शनी मैच में इंद्रावती टाइग्रेस ने महानदी फाल्कन्स को 4-1 से हराया। विजेता टीम की कप्तान आंचल साहू ने दो गोल किए, जबकि लीना कोरसे और ममतेश्वरी लहरे ने एक-एक गोल किया। महानदी फाल्कन्स की ओर से रिया खलखो ने एकमात्र गोल दागा।

छह फ्रेंचाइजी टीमें खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहीछत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित लीग का पहला संस्करण 21 अक्टूबर से 1 नवंबर तक रायपुर में खेला जा रहा है। इसमें छह फ्रेंचाइजी टीमें खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा कर रही हैं।शुक्रवार, 23 अक्टूबर को शाम 5:30 बजे मैनपाट टाइटंस और बैलाडीला बुल्स तथा शाम 7:30 बजे चक्रधर चैंपियंस और संस्कारधानी स्ट्राइकर्स के बीच मुकाबले होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *