ताजा खबरअपडेटजागरूक करने जैसे कार्यसमाचार

राज्योत्सव में जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र, रोबोट और डिजिटल तकनीक से दिख रही विकास की झलक

रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नवा रायपुर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वाणिज्य एवं व्यापार परिसर में तीन दिवसीय राज्योत्सव का शुभारंभ हो गया है। 1 से 3 नवंबर तक आयोजित इस समारोह में जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है।

विकसित छत्तीसगढ़, सशक्त नारी और युवा उड़ान’ थीम पर आधारित प्रदर्शनी में प्रदेश की विकास यात्रा, जनकल्याणकारी योजनाओं और शासन की उपलब्धियों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रस्तुत किया जा रहा है। प्रदर्शनी में स्थापित रोबोट विशेष आकर्षण का केंद्र है। बड़ी संख्या में लोग रोबोट के साथ संवाद करने और तकनीकी माध्यम से जानकारी प्राप्त करने पहुंच रहे हैं।

इसके अलावा डिजिटल कियोस्क के जरिए नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं, उनके उद्देश्यों और हितग्राहियों को मिलने वाले लाभों की जानकारी दी जा रही है।

वहीं, विभाग द्वारा पुस्तिकाएं, पत्रिकाएं और अन्य प्रचार सामग्री निःशुल्क वितरित की जा रही हैं। आधुनिक तकनीक, रोचक प्रस्तुतियों और जनसंवाद के माध्यम से यह प्रदर्शनी शासन की योजनाओं एवं विकास कार्यों को आमजन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Load More Posts Loading...No More Posts.