ताजा खबरअपडेटजागरूक करने जैसे कार्यव्यापारसमाचार

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती,केएफसी, अग्रवाल मिठाईवाला सहित तीन खाद्य प्रतिष्ठानों से लिए नमूने

अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य सामग्री बनाने पर श्री अन्नपूर्णा एग्रो की अनुज्ञप्ति तीन दिन के लिए निलंबित

रायपुर, 30 अक्टूबर 2026। त्योहारी सीजन में लोगों को शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में रायपुर के केएफसी, अग्रवाल मिठाईवाला सहित तीन खाद्य प्रतिष्ठानों से नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। वहीं, अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य सामग्री का निर्माण पाए जाने पर भनपुरी स्थित श्री अन्नपूर्णा एग्रो की खाद्य अनुज्ञप्ति तीन दिनों के लिए निलंबित कर दी गई है।

शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कियाखाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के नियंत्रक श्री दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा टीम ने शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान मैग्नेटो मॉल स्थित केएफसी से राइस बॉल का नमूना लिया गया। न्यू राजेंद्र नगर स्थित अग्रवाल मिठाईवाला से पूजा पेड़ा और डोडा बर्फी के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए।

इसी क्रम में भनपुरी औद्योगिक क्षेत्र क्रमांक 45 स्थित श्री अन्नपूर्णा एग्रो का निरीक्षण किया गया। यहां अस्वच्छ एवं अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में बेसन और फरसाण फ्लोर का निर्माण किया जा रहा था। इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए विभाग ने प्रतिष्ठान की खाद्य अनुज्ञप्ति तीन दिनों के लिए निलंबित कर दी। यहां से फरसाण फ्लोर का नमूना भी लिया गया है।

जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाईविभाग के अधिकारियों के अनुसार, सभी संग्रहित नमूनों को प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विभाग की नागरिकों से अपीलखाद्य सुरक्षा विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि त्योहारी सीजन में मिठाइयां और अन्य खाद्य सामग्री खरीदते समय उनकी गुणवत्ता, पैकेजिंग, निर्माण एवं समाप्ति तिथि पर ध्यान दें। खुले में रखी, अस्वच्छ परिस्थितियों में तैयार की गई या संदिग्ध खाद्य सामग्री खरीदने से बचें। खाद्य पदार्थों में मिलावट अथवा अस्वच्छता की आशंका होने पर संबंधित विभाग को इसकी सूचना दें, ताकि समय पर कार्रवाई कर लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा की जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Load More Posts Loading...No More Posts.