ताजा खबरअपडेटजागरूक करने जैसे कार्यनवाचारप्रादेशिक-जिलासमाचार

राज्योत्सव की सांस्कृतिक संध्या में सुरों का जादू, पलक मुच्छल के गीतों पर झूमे दर्शक

अनुराग शर्मा और आरू साहू की प्रस्तुतियों ने घोली छत्तीसगढ़ी लोकसंगीत की मिठास, रिदम क्वीन बैंड और लावणी नृत्य ने बांधा समां

रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। नवा रायपुर के राज्योत्सव मंच पर छत्तीसगढ़ी लोकसंगीत से लेकर बॉलीवुड के लोकप्रिय गीतों तक का ऐसा संगम देखने को मिला कि दर्शक देर शाम तक सुरों की धुन पर झूमते रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा ने प्रसिद्ध गीत ‘गीत कोनो गाहु तोर नाम के’ की प्रस्तुति से की। उनकी सुरीली आवाज ने दर्शकों को छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति के रंग में रंग दिया। इसके बाद रिदम क्वीन बैंड ने शानदार संगीत प्रस्तुति देकर माहौल में उत्साह भर दिया।

लावणी नृत्य ने दिखाई महाराष्ट्र की सांस्कृतिक झलकसांस्कृतिक संध्या में महाराष्ट्र के पारंपरिक लावणी नृत्य ने विशेष आकर्षण बिखेरा। पारंपरिक वेशभूषा, लयबद्ध कदमों और भावपूर्ण मुद्राओं के जरिए कलाकारों ने महाराष्ट्र की समृद्ध लोकपरंपरा को मंच पर जीवंत किया।

आरू साहू और पलक मुच्छल की आवाज पर झूमे युवाछत्तीसगढ़ की लोकप्रिय लोकगायिका आरू साहू ने भक्तिमय गीत से शुरुआत करते हुए कई मधुर छत्तीसगढ़ी गीत प्रस्तुत किए। वहीं बॉलीवुड की प्रसिद्ध पार्श्व गायिका पलक मुच्छल ने अपने लोकप्रिय गीतों से दर्शकों का दिल जीत लिया। उनकी प्रस्तुति पर विशेषकर युवा दर्शक झूमते नजर आए।

छत्तीसगढ़ी लोककला, महाराष्ट्र की लावणी और बॉलीवुड संगीत के इस अनूठे संगम ने राज्योत्सव की सांस्कृतिक संध्या को यादगार बना दिया।

समाज में कुछ बेहतर और उससे ज्यादा नवाचार की खबरे। व्यवसाय खबर डॉट कॉम का लक्ष्य नकारात्मक के बजाय सकारात्मक खबरों से समाज के हर वर्ग जागरूक किया जाय । पुरी कोशिश की सही और निष्पक्ष-मंथन के बाद खबरे वेबसाइट पर प्रकाशित हो।। पत्रकारिता से गहरा लगाव, सोच यही…

1 Comment

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Load More Posts Loading...No More Posts.