अपडेटजागरूक करने जैसे कार्यताजा खबरदिल्लीनवाचारप्रादेशिक-जिलाराजनीतिसमाचार

स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का जलवा, बिल्हा देश में नंबर-1; रायपुर-बिलासपुर भी सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रदान किए राष्ट्रीय पुरस्कार, 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों में बिल्हा ने हासिल किया पहला स्थान

बिलासपुर को स्वच्छ रिवर फ्रंट टाउन श्रेणी में दूसरा स्थान, रायपुर को राज्य में मिला प्रथम पुरस्कार

रायपुर। स्वच्छता और नगरीय प्रबंधन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में प्रदेश के तीन नगरीय निकायों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इनमें बिलासपुर जिले की नगर पंचायत बिल्हा ने 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देश में पहला स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है।

राष्ट्रपति के हाथों मिला राष्ट्रीय सम्मान

नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित भव्य पुरस्कार वितरण समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव, विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा तथा संबंधित नगरीय निकायों के महापौरों एवं अधिकारियों को पुरस्कार प्रदान किए। समारोह में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू भी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *