अपडेटजागरूक करने जैसे कार्यताजा खबरसमाचारस्वास्थ्य

कैंसर की 137 दवाओं की कीमतों में संशोधन, ज्यादा कीमत वसूली तो होगी कार्रवाई

व्यवसाय खबर | रायपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर मरीजों को राहत देने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने 137 गैर-अनुसूचित कैंसर रोधी दवाओं की संशोधित कीमतों का लाभ मरीजों तक पहुंचाना अनिवार्य कर दिया है। नई कीमतें 9 नवंबर 2026 से लागू हो चुकी हैं।

राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण के 17 अक्टूबर के आदेश के बाद दवा विक्रेताओं, अस्पतालों, चिकित्सा महाविद्यालयों और कैंसर उपचार संस्थानों को संशोधित अधिकतम खुदरा मूल्य के अनुसार ही दवाएं बेचने के निर्देश दिए गए हैं।

सभी प्रतिष्ठानों को नई मूल्य सूची प्रदर्शित करनी होगी। निर्धारित कीमत से अधिक राशि वसूलने पर औषधि मूल्य नियंत्रण आदेश, 2013 के तहत कार्रवाई की जाएगी। दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

यहां करें शिकायत:

छत्तीसगढ़ मूल्य निगरानी एवं संसाधन इकाई: 9340597097
राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण हेल्पलाइन: 1800-111-255
ईमेल: cg-pmru@cg.gov.in
राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण ईमेल: monitoring-nppa@gov.in
नियंत्रक कार्यालय: controllerraipur@gmail.com

प्रशासन ने मरीजों और उनके परिजनों से दवा खरीदते समय संशोधित अधिकतम खुदरा मूल्य की जांच करने तथा अधिक कीमत वसूले जाने पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *