- नौ ट्रांसफर स्टेशनों पर जमा होगा प्लास्टिक कचरा, रिसायक्लिंग कर सड़क निर्माण होगा उपयोग
रायपुर। नगर निगम ने राजधानी को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए एक नई पहल शुरू करने जा रही है। इसके तहत, शहर में प्लास्टिक बैंक खोले जाएंगे। जहां कोई भी व्यक्ति प्लास्टिक बेच सकता है। इसके लिए अलग-अलग दरें निर्धारित की गई हैं। नगर निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप ने बताया कि इस सुविधा के बाद नौ ट्रांसफर स्टेशनों पर रहवासी प्लास्टिक जमा कर सकते हैं। जहां से इन कचरों को अन्य स्टेशनों में भेजा जाएगा।
सड़क निर्माण में कचरे को किया जाएगा इस्तेमाल
इसके अलावा, जमा किए गए प्लास्टिक का रिसायक्लिंग कर उसे सड़क निर्माण में इस्तेमाल किया जाएगा। इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि लोग खुले में प्लास्टिक न फेंकें, बल्कि इसे एकत्र कर के आय का स्रोत बना सकें। ज्ञात होकि इस तरह की पहल कई अन्य शहरों में भी शुरू किया गया है। जिसका बहुत अच्छा परिणाम मिल रहा है।
नालियों की सफाई करने में मिलेगी मदद
शहर में प्लास्टिक से सबसे बड़ी समस्या नालियां जाम होने की है। यह योजना लागू होने से न सिर्फ नालियों की सफाई में मदद मिलेगी, बल्कि शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने में भी अहम भूमिका अदा की जा सकेगी। यदि प्लास्टिक को कचरा नहीं, बल्कि संपत्ति माना जाए, तो रायपुर स्वच्छ भारत मिशन में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। नालों की सफाई के दौरान अक्सर प्लास्टिक कचरा निकलता है, और इस योजना से उसे प्रभावी रूप से नियंत्रित किया जा सकेगा।
जनता से सहयोग की अपील,इसके बदले सफल नहीं
आयुक्त विश्वदीप ने बताया कि शहर को प्लास्टिक मुक्त करने और स्वच्छ रायपुर बनाने की दिशा में यह पहल की जा रही है। जल्द ही इस प्रकिया को शुरु किया जाएगा। इसके तहत पूरी प्लानिंग पर चर्चा चल रही है। साथ ही शहर की जनता से सहयोग की अपील है, अभियान को सफल बनाएं।