बेटे पुजित के निधन के बाद, पुजित रूपाणी मेमोरियल ट्रस्ट की स्थापना की
व्यवसाय खबर डाट काम की पूरी टीम ने अहमदाबाद में हुए विमान दुर्घटना पर दु:ख प्रकट किया है। ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवारजनों को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करें।
अहमदाबाद।
अहमदाबाद विमान दुर्घटना में 2026 से 2021 राज्य के मुख्यमंत्री रहे भाजपा नेता विजय रूपाणी की मौत हो गई। विमान दुर्घटना में विजय रूपाणी उन यात्रियों में शामिल थे, जो 787 ड्रीम लाइनर विमान में सवार थे। हादसे में ब्रिटेन, पुर्तगाल और कनाडा के भी यात्रियों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरा देश दु:खी है। रूपाणी जी का निधन न केवल गुजरात बल्कि संपूर्ण राष्ट्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
रूपाणी का राजनीतिक जीवन छात्र जीवन से ही शुरू हुआ था
गौरतलब होकि गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का जन्म 2 अगस्त 1956 को बर्मा (अब म्यांमार) के रंगून (अब यांगून) शहर में हुआ था। उनका परिवार बाद में राजकोट, गुजरात में बस गया। रूपाणी का राजनीतिक जीवन छात्र जीवन से ही शुरू हुआ था, जब वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक बने। आपातकाल के दौरान, 1975 में, उन्होंने भुज और भावनगर जेलों में 11 महीने की सजा काटी।
1996-97 में राजकोट के महापौर बने
रूपाणी ने 1987 में राजकोट नगर निगम के सदस्य के रूप में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। इसके बाद, वे नगर निगम के विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे और 1996-97 में राजकोट के महापौर बने। 2006 में, वे गुजरात पर्यटन निगम के अध्यक्ष बने और खुशबू गुजरात की अभियान की शुरुआत की, जिससे राज्य के पर्यटन को बढ़ावा मिला।

अगस्त 2016 में बने थे गुजरात के मुख्यमंत्री
राजकोट पश्चिम विधानसभा सीट से उपचुनाव में जीत हासिल की।
उन्होंने सन 2014 में राजकोट पश्चिम विधानसभा सीट से उपचुनाव में जीत हासिल की और नवंबर 2014 में मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल की कैबिनेट में मंत्री बने। फरवरी 2016 में, वे गुजरात भाजपा के अध्यक्ष बने। अगस्त 2016 में, आनंदीबेन पटेल के इस्तीफे के बाद, विजय रूपाणी को गुजरात का मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया।
मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल ऐसा रहा
रूपाणी ने 7 अगस्त 2016 को गुजरात के 16वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके कार्यकाल में, उन्होंने राज्य के विकास के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की और भाजपा के नेतृत्व में राज्य में विश्वास बनाए रखा। 2017 के विधानसभा चुनाव में, उन्होंने राजकोट पश्चिम सीट से फिर से जीत हासिल की। हालांकि, 11 सितंबर 2021 को उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और उनकी जगह भूपेंद्र पटेल ने पदभार संभाला।

विजय रूपाणी का व्यक्तिगत जीवन
विजय रूपाणी की पत्नी का नाम अंजलि रूपाणी है, और उनके दो बच्चे हैं—पुजित (जो एक दुर्घटना में निधन हो गए) और राधिका। पुजित के निधन के बाद, उन्होंने पुजित रूपाणी मेमोरियल ट्रस्ट की स्थापना की, जोचैरिटी कार्यों में संलग्न है।
1206 से क्या है कनेक्शन?
पूर्व मुख्यमंत्री 1206 को अपना भाग्यशाली अंक मानते थे, लेकिन अब 12 जून (12/06) की तारीख उनकी अंतिम यात्रा की तारीख बन गई। रूपाणी के गृहनगर राजकोट के लोग उनकी कार के नंबर 1206 से पहचान लेते थे। राजकोट के स्थानीय लोगों और पत्रकारों के अनुसार, रूपाणी के स्कूटर और कारों पर एक ही नंबर था।

12 जून 2025 को जीवन का सफर पूरा हुआ
विजय रूपाणी का अहमदाबाद में 12 जून 2025 को एयर इंडिया की फ्लाइट 171 के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर आई, जिसमें 242 यात्री सवार थे। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, विजय रूपाणी भी इस विमान में सवार थे, और उन्हें गंभीर चोटें आईं।
