अपडेटताजा खबरव्यापारव्यापारी एसोसिएशनसमाचार

अश्विन गर्ग बने कैट उद्योग के प्रदेश अध्यक्ष

रायपुर। व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी, प्रदेश चेयरमैन मगेलाल मालू, प्रदेश एक्जीक्यूटिव चेयरमैन जितेन्द्र दोशी, प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन, प्रदेश महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि रविवार को आगामी दो वर्षों के लिए प्रदेश कैट उद्योग का गठन किया गया।

कैट की राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी को नई प्रदेश कैट उद्योग कार्यकारिणी गठन हेतु अधिकृत किया गया था। पारवानी के मार्गदर्शन में अश्विन गर्ग को कैट उद्योग का प्रदेश अध्यक्ष एवं सूर्या प्रकाश राठी को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद (चांदनी चौक, नई दिल्ली) प्रवीण खण्डेलवाल की अनुशंसा पर हुई।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *