जागरूक करने जैसे कार्यताजा खबर

राजकुमार कॉलेज से 1.64 करोड़ बकाया सम्पतिकर की वसूली

बड़ा सवाल तो यही है कि आखिर इन 12 वर्षों में किनके रहमोकरम पर कार्रवाई नहीं की गई?

रायपुर। नगर निगम जोन 5 के राजस्व विभाग ने शुक्रवार को राजकुमार कॉलेज से 12 वर्षों से बकाया संपत्ति कर वसूल किया है। स्कूल द्वारा 2012-13 से 2025-26 तक संपत्ति कर जमा नहीं किया गया था। इन 12 वर्षों में स्कूल का टैक्स राशि 1 करोड़ 64 लाख 77 हजार 568 रुपए हो गया था।

नगर निगम आयुक्त विश्वदीप और उपायुक्त राजस्व जागृति साहू के निर्देशानुसार, जोन कमिश्नर खीरसागर नायक के नेतृत्व में सहायक राजस्व अधिकारी प्रमोद जाधव एवं राजस्व विभाग के सभी कर्मचारियों ने लगातार प्रयास कर वसूली सुनिश्चित की। इस उपलब्धि पर आयुक्त और उपायुक्त ने विभाग की सराहना की। इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल तो यही है कि आखिर इन 12 वर्षों में किनके रहमोकरम पर कार्रवाई नहीं की गई?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *