ताजा खबरअपडेटराजनीतिसमाचार

AAP ने छत्तीसगढ़ में खनिज दोहन पर सरकार पर उद्योगपतियों के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने बताया कि आदिवासियों की लड़ाई बनाकर जनता को गुमराह कर रही

रायपुर, 24 जनवरी 2026: आम आदमी पार्टी (AAP) ने छत्तीसगढ़ में खनिज संपदाओं के दोहन को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी ने कहा कि यह विकास केवल बड़े उद्योगपतियों और कुछ सरकारी अधिकारियों के लाभ के लिए हो रहा है, जबकि पूरे प्रदेश की जनता प्रभावित है।

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने बताया कि यह लड़ाई सिर्फ आदिवासियों की नहीं है, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ की जनता की है। उन्होंने कहा कि सरकार इसे आदिवासियों की लड़ाई बनाकर जनता को गुमराह कर रही है।

छत्तीसगढ़ की भूमि और खनिज संपदा बेच रही हैप्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका शुक्ला ने तमनार, हसदेव, बैलाडीला और रायगढ़ में फर्जी ग्राम सभाओं, अवैध जंगल कटाई और हिंसा की घटनाओं का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने तमनार हिंसा और हसदेव में जंगल कटाई मामलों में न्यायिक जांच नहीं कराई। शुक्ला ने आरोप लगाया कि बीजेपी की विष्णुदेव साय सरकार जिंदल और अदानी जैसे बड़े उद्योगपतियों के सामने नतमस्तक है और छत्तीसगढ़ की भूमि और खनिज संपदा बेच रही है।

बड़े आंदोलन की तैयारी कर रहीकर्मचारी विंग अध्यक्ष विजय कुमार झा ने चेतावनी दी कि यदि सरकार समय रहते सुधारात्मक कदम नहीं उठाती, तो यह स्थिति संकट में बदल सकती है। यूथ विंग अध्यक्ष इमरान खान ने कहा कि AAP आदिवासी, किसान और युवाओं के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी कर रही है।

AAP ने मांग की है कि ग्राम सभा की अनुमति के बिना किसी भी खनन कार्य को रोका जाए और तमनार, हसदेव, बैलाडीला जैसी हिंसा व अवैध कटाई की घटनाओं में न्यायिक जांच कराई जाए।

समाज में कुछ बेहतर और उससे ज्यादा नवाचार की खबरे। व्यवसाय खबर डॉट कॉम का लक्ष्य नकारात्मक के बजाय सकारात्मक खबरों से समाज के हर वर्ग जागरूक किया जाय । पुरी कोशिश की सही और निष्पक्ष-मंथन के बाद खबरे वेबसाइट पर प्रकाशित हो।। पत्रकारिता से गहरा लगाव, सोच यही…

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *