21 अक्टूबर से 1 नवंबर तक रायपुर में होंगे मुकाबले, खिलाड़ियों को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर का अनुभव
Chhattisgarh to host the country's first state-level hockey league; रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी प्रतिभाओं को बड़ा मंच देने के लिए छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का पहला सत्र आयोजित किया जाएगा। हॉकी इंडिया से मान्यता प्राप्त यह लीग देश में किसी राज्य द्वारा आयोजित होने वाली पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग होगी। मुकाबले रायपुर के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में संभावित रूप से 21 अक्टूबर से 1 नवंबर तक खेले जाएंगे।
उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने मंगलवार को लीग के लोगो, टैगलाइन और शुभंकर का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि लीग का उद्देश्य प्रदेश की युवा हॉकी प्रतिभाओं को बड़ा मंच देना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ खेलने का अनुभव दिलाना है।छह टीमें होंगी आमने-सामने अंक तालिका में शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगीपहले सत्र में प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाली छह टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें राजधानी रॉयल्स, चित्रकूट चैलेंजर्स, संस्कारधानी स्ट्राइकर्स, चक्रधर चैंपियंस, न्यायधानी नाइट्स और मैनपाट टाइटन्स शामिल हैं। सभी टीमें लीग मुकाबले खेलेंगी। अंक तालिका में शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। इसके बाद फाइनल मुकाबले से विजेता का फैसला होगा।
‘चलव रे संगी, हॉकी खेलबो’ होगी टैगलाइनलीग का लोगो छत्तीसगढ़ के मानचित्र पर आधारित है। इसमें केसरिया और हरे रंग के साथ आगे बढ़ती नारंगी रेखा प्रदेश की प्रगति और ऊर्जा को दर्शाती है। लीग की टैगलाइन ‘चलव रे संगी, हॉकी खेलबो’ रखी गई है, जिसका भाव है—‘चलो दोस्त, हॉकी खेलते हैं।’ लीग का शुभंकर ‘बघवा’ रखा गया है। बाघ छत्तीसगढ़ की वन्यजीव विरासत के साथ साहस, शक्ति और निडरता का प्रतीक है।
हॉकी इंडिया नियुक्त करेगा तकनीकी अधिकारीलीग में सभी अंपायर और तकनीकी अधिकारी हॉकी इंडिया द्वारा नियुक्त किए जाएंगे। इससे मुकाबलों में तकनीकी गुणवत्ता और निष्पक्षता बनाए रखने पर जोर रहेगा।
खास बात यह है कि लीग के सभी मुकाबलों में दर्शकों के लिए प्रवेश निःशुल्क रहेगा। मैचों के साथ प्रतिदिन मनोरंजन कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे खेलप्रेमियों को हॉकी के रोमांच के साथ मनोरंजन का भी अवसर मिलेगा।
जरूरी बातें पहला सत्र: छत्तीसगढ़ हॉकी लीग संभावित आयोजन: 21 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 स्थान: सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, रायपुर टीमें: 6 सेमीफाइनल: अंक तालिका की शीर्ष 4 टीमें टैगलाइन: ‘चलव रे संगी, हॉकी खेलबो’ शुभंकर: ‘बघवा’ बाघ तकनीकी अधिकारी: हॉकी इंडिया द्वारा नियुक्त दर्शकों के लिए प्रवेश: पूरी तरह निःशुल्क
समाज में कुछ बेहतर और उससे ज्यादा नवाचार की खबरे। व्यवसाय खबर डॉट कॉम का लक्ष्य नकारात्मक के बजाय सकारात्मक खबरों से समाज के हर वर्ग जागरूक किया जाय । पुरी कोशिश की सही और निष्पक्ष-मंथन के बाद खबरे वेबसाइट पर प्रकाशित हो।। पत्रकारिता से गहरा लगाव, सोच यही…