ताजा खबरअपडेटउद्योगपतियों की कहानीदिल्लीसमाचारसमाज

श्रीमति विद्या देवी जैन का निधन: व्यवसाय खबर ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भतीजे सजल ने व्यवसाय खबर से साझा की बड़ी मां से जुड़ी यादें

माता विद्या देवी

दिल्ली। अत्यंत दु:ख व गहरे शोक के साथ सूचित किया जाता है कि श्रीमति विद्या देवी जैन (14 सितंबर 1943 – 30 जनवरी 2026) का स्वर्गवास हो गया है। ज्ञात होकि उद्योगपति स्व. श्री गनेशी लाल जैन जी (पति) जी का अभी ढाई महिने पहले ही निधन हुआ था। इस दु:खद घटना से पूरा परिवार उबरा पाया था नहीं कि अब श्रीमति विद्या देवी जी का स्वर्गवास हो गया। जिससे पूरे जैन परिवार को बड़ी मातृविहिन का शोक हुआ है। व्यवसाय खबर के संपादक पंकज दुबे सहित पूरी टीम ईश्वर से प्रार्थना करता है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

पूरानी यादें .. बड़े पिता श्री गनेशी लाल जैन जी व माता विद्या देवी

बड़ी मां विद्या देवी का पूरा जीवन परिवार, प्रेम, त्याग और सेवा को रहा समर्पित: सजल जैन
बड़ी मां श्रीमति विद्या देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए सजल व पिंकी जैन (भतीजा एवं पुत्रवधू) ने बताया कि बड़ी मां और बड़े पिता स्व. श्री गनेशी लाल जैन जी सदैव परिवार के श्रेष्ठ व मार्गदर्शक रहे है। उनका आशीवार्द परिवार के हर सदस्य को हर कदम पर मिला है। उनका पूरा जीवन परिवार, प्रेम, त्याग और सेवा को समर्पित रहा।

बड़े पिता श्री गनेशी लाल जैन जी व माता विद्या देवी

उनकी यादें सदैव परिवारजनों के हृदय में जीवित रहेगा
भतीजे सजल व्यवसाय खबर से चर्चा करते हुए कहा कि बड़ी मां एक सरल, स्नेहमयी, धार्मिक एवं संस्कारों से परिपूर्ण व्यक्तित्व की धनी थीं। वे अपने पीछे अपार स्नेह, मधुर स्मृतियाँ और एक ऐसा रिक्त स्थान छोड़ गई हैं। जिसकी पूर्ति असंभव है। बचपन से ही मेरे जीवन में उनका बड़ा गहरा लगाव था। उनका सौम्य स्वभाव, वात्सल्य और आशीर्वाद सदैव परिवारजनों के हृदय में जीवित रहेगा।

दिवंगत पुण्यात्मा की शांति एवं सद्गति के लिए प्रार्थना के लिए उठाला रस्म का आयोजन निम्नानुसार किया गया है—
दिन: रविवार, 01 फरवरी 2026
समय: दोपहर 3:00 बजे से 4:00 बजे तक
स्थान: जे. डब्ल्यू. मैरियट, एयरोसिटी

प्राप्त फोटो स्रोत: सजल जैन जी
समाज में कुछ बेहतर और उससे ज्यादा नवाचार की खबरे। व्यवसाय खबर डॉट कॉम का लक्ष्य नकारात्मक के बजाय सकारात्मक खबरों से समाज के हर वर्ग जागरूक किया जाय । पुरी कोशिश की सही और निष्पक्ष-मंथन के बाद खबरे वेबसाइट पर प्रकाशित हो।। पत्रकारिता से गहरा लगाव, सोच यही…

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts