–छोटी-छोटी बचत से बड़ा सुरक्षा कवच तैयार किया जा सकता है
उत्तरप्रदेश डेस्क। बदलते समय के साथ जीवन बीमा की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। इसी कड़ी में भारतीय जीवन बीमा निगम की सलाहकार गीता तिवारी जी ने बताया कि सही बीमा योजना न केवल भविष्य की अनिश्चितताओं से सुरक्षा देती है, बल्कि यह एक सुरक्षित निवेश का भी माध्यम है। उन्होंने कहा, ‘छोटी-छोटी बचत से बड़ा सुरक्षा कवच तैयार किया जा सकता है। ‘

कम एक जीवन बीमा पॉलिसी होना आवश्यक
उन्होंने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि एआईसी की विभिन्न योजनाएँ अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं—जैसे बच्चों की पढ़ाई, शादी, रिटायरमेंट प्लानिंग और आकस्मिक परिस्थितियों में आर्थिक सहायता। उनके अनुसार, आज के समय में हर व्यक्ति के पास कम से कम एक जीवन बीमा पॉलिसी होना आवश्यक है।
विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें
गीता तिवारी ने यह भी बताया कि सही पॉलिसी का चयन व्यक्ति की आय, उम्र और पारिवारिक जिम्मेदारियों को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि बिना पूरी जानकारी के किसी योजना में निवेश न करें, बल्कि विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। आपको बता दे कि इस तरह की जागरूकता से आम लोगों को वित्तीय रूप से मजबूत बनाने में मदद मिल रही है और समाज में सुरक्षा की भावना बढ़ रही है।
मुख्य लाभ:
–परिवार को आर्थिक सुरक्षा
-भविष्य के लिए सुरक्षित बचत
-टैक्स में छूट (सरकारी नियमों के अनुसार)
-बच्चों और रिटायरमेंट के लिए योजना








