अपडेटजागरूक करने जैसे कार्यताजा खबरराजनीतिसमाचार

तिरंगे के रंग में रंगा मुंगरा बादशाहपुर, पंवारा मंडल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा का संयोजन मंडल अध्यक्ष अजय दुबे एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र विक्रम सिंह के नेतृत्व में किया गया।

मुंगरा बादशाहपुर। विधानसभा मुंगरा बादशाहपुर के मंडल पंवारा में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों, कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

तिरंगा यात्रा का संयोजन मंडल अध्यक्ष अजय दुबे एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र विक्रम सिंह के नेतृत्व में किया गया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों में राष्ट्र के प्रति समर्पण और देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। यात्रा के दौरान राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश भी दिया गया।

कार्यक्रम में अर्चना शुक्ला, देवेंद्र प्रताप सिंह, राजेश गुप्ता, चंद्रमणि तिवारी, रवि शंकर पांडेय, संजू सिंह, आशीष दूबे (चंचल), लल्लन उपाध्याय, गौरव सिंह, सचिन तिवारी, सुशील मिश्रा, जय प्रकाश चौहान, लाल सिंह चौहान, श्री गिरीश पाठक, प्रदीप शुक्ला, संतोष दुबे, परम् पांडेय, संतोष पाठक, राज कुमार पाल एवं उपेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा। आयोजन ने क्षेत्रवासियों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश के प्रति समर्पण की भावना को और मजबूत किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *