अपडेटजागरूक करने जैसे कार्यताजा खबरसमाचारस्वास्थ्य

रायपुर एम्स में स्टाफ नर्स के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा,14.50 लाख रुपये की ठगी

बड़े अधिकारियों और एम्स के अधिकारियों से पहचान होने का दावा किया

दुर्ग: दुर्ग पुलिस ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, रायपुर (AIIMS) में नौकरी दिलाने के नाम पर 14.50 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को उत्तर प्रदेश के लखनऊ से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुद को बड़े अधिकारियों और एम्स से जुड़ा बताकर युवक को झांसे में लिया था। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी को ट्रेस कर दबोचा है।

वैशाली नगर थाना में धोखाधड़ी की शिकायत दर्जजानकारी के अनुसार, भिलाई के वृंदा नगर कैंप-1 निवासी मुकेश कोसरे ने 13 जनवरी 2026 को वैशाली नगर थाना में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसका कॉलेज मित्र अभिषेक जायसवाल, जो सेक्टर-6 सड़क-12 में रहता था। उसने खुद की बड़े अधिकारियों और एम्स के अधिकारियों से पहचान होने का दावा किया। इसके बाद आरोपी ने रायपुर एम्स में स्टाफ नर्स के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया।

ज्वाइनिंग लेटर दिलाने का भरोसा दिलायाआरोपी ने नौकरी लगवाने के एवज में रकम की मांग की और ज्वाइनिंग लेटर दिलाने का भरोसा दिलाया। मुकेश उसके झांसे में आ गया और सितंबर 2021 से 16 अक्टूबर 2022 के बीच अपने एसबीआई खाते से अलग-अलग किश्तों में कुल 14 लाख 50 हजार रुपये आरोपी को दे दिए। रकम लेने के बाद आरोपी लगातार ज्वाइनिंग लेटर देने और पैसे वापस करने के नाम पर टालमटोल करता रहा। बाद में वह अपने निवास स्थान से फरार हो गया और रकम भी वापस नहीं की।

घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गयाशिकायत के आधार पर वैशाली नगर थाना में आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। इस दौरान साइबर सेल भिलाई ने आरोपी के मोबाइल नंबर और बैंक खातों का तकनीकी विश्लेषण किया। मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी के लखनऊ में होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम गठित कर लखनऊ भेजी गई, जहां घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

जनता के लिए जरूरी सावधानी

आजकल नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे मामलों से बचने के लिए इन बातों का ध्यान रखें:

  • सरकारी नौकरी के लिए किसी व्यक्ति को पैसे न दें
  • केवल आधिकारिक वेबसाइट और भर्ती प्रक्रिया पर भरोसा करें
  • ऊपर तक पहचान है” जैसे झूठे दावों से सावधान रहें
  • बिना लिखित प्रमाण के पैसे ट्रांसफर न करें
  • संदिग्ध कॉल, मैसेज या एजेंट की तुरंत पुलिस में शिकायत करें

याद रखें

सरकारी नौकरी योग्यता और परीक्षा से मिलती है, पैसों से नहीं।
थोड़ी सावधानी आपको बड़ी ठगी से बचा सकती है।

समाज में कुछ बेहतर और उससे ज्यादा नवाचार की खबरे। व्यवसाय खबर डॉट कॉम का लक्ष्य नकारात्मक के बजाय सकारात्मक खबरों से समाज के हर वर्ग जागरूक किया जाय । पुरी कोशिश की सही और निष्पक्ष-मंथन के बाद खबरे वेबसाइट पर प्रकाशित हो।। पत्रकारिता से गहरा लगाव, सोच यही…

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts