ताजा खबरpoliticalअपडेटजागरूक करने जैसे कार्यराजनीतिसमाचार

बिजली संकट पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, ट्रांसफार्मर-मीटर की पूजा कर सरकार को घेरा

कई कार्यकर्ता बिजली दरों में कमी और बेहतर बिजली व्यवस्था की मांग वाले तख्ते लेकर पहुंचे

रायपुर। राजधानी रायपुर में अघोषित बिजली कटौती, बढ़ते बिजली बिल और लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर कांग्रेस ने रविवार को अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ट्रांसफार्मर और बिजली मीटर की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान पंडितों के मंत्रोच्चारण के बीच ट्रांसफार्मर पर तिलक लगाया गया, स्वास्तिक बनाया गया, अगरबत्ती जलाई गई और आरती उतारी गई। इसके बाद बिजली मीटर की भी पूजा की गई। कार्यकर्ताओं ने हाथ जोड़कर बिजली बिल कम होने, अघोषित बिजली कटौती समाप्त करने और लो-वोल्टेज की समस्या दूर करने की प्रार्थना की। कई कार्यकर्ता बिजली दरों में कमी और बेहतर बिजली व्यवस्था की मांग वाले तख्ते लेकर पहुंचे।

बिजली की दर घटाने से उपभोक्ताओं को नुकसान हो रहापूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने आरोप लगाया कि प्रदेशभर में अघोषित बिजली कटौती, महंगी बिजली दरों और लो-वोल्टेज से आम जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि सरकार इन समस्याओं के समाधान में विफल रही है। उनका यह भी आरोप है कि सोलर ऊर्जा से खरीदी जाने वाली बिजली की दर घटाने से उपभोक्ताओं को नुकसान हो रहा है।

मध्यम वर्ग पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा हैउपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान 400 यूनिट तक ‘बिजली बिल हाफ योजना’ का लाभ उपभोक्ताओं को मिलता था, जबकि वर्तमान सरकार ने इसे सीमित कर दिया है। उनका दावा है कि 200 यूनिट तक की योजना होने के बावजूद लोगों के बिजली बिल लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

आंदोलन के बावजूद सरकार ने मांगों पर ध्यान नहीं उन्होंने कहा कि बार-बार आंदोलन के बावजूद सरकार ने मांगों पर ध्यान नहीं दिया, इसलिए भारतीय परंपरा के अनुसार भगवान से प्रार्थना कर यह प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस ने सरकार से बिजली दरों में राहत देने और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग क

समाज में कुछ बेहतर और उससे ज्यादा नवाचार की खबरे। व्यवसाय खबर डॉट कॉम का लक्ष्य नकारात्मक के बजाय सकारात्मक खबरों से समाज के हर वर्ग जागरूक किया जाय । पुरी कोशिश की सही और निष्पक्ष-मंथन के बाद खबरे वेबसाइट पर प्रकाशित हो।। पत्रकारिता से गहरा लगाव, सोच यही…

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Load More Posts Loading...No More Posts.