689 विद्यार्थियों को मिली डिग्री, ‘से नो टू ड्रग्स’ की शपथ; स्वैप किडनी ट्रांसप्लांट की उपलब्धि को सराहा
रायपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) रायपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन शामिल हुए।
उन्होंने विभिन्न संकायों के मेधावी छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह में कुल 689 विद्यार्थियों, जिनमें 376 छात्राएं और 313 छात्र शामिल हैं, को डिग्रियां प्रदान की गईं।

भय और अभाव से निकलकर विकास की ओर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि छत्तीसगढ़ नक्सलवाद, भय और अभाव के दौर से निकलकर अब शांति, प्रगति और नए अवसरों की ओर बढ़ रहा है। जिन क्षेत्रों में कभी हिंसा का प्रभाव था, वहां अब सड़क, स्कूल, अस्पताल, कनेक्टिविटी और निवेश जैसी विकास सुविधाएं पहुंच रही हैं।
उन्होंने कहा कि AIIMS रायपुर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं में आए बदलाव का महत्वपूर्ण प्रतीक बनकर उभरा है। संस्थान ने उन्नत चिकित्सा, स्वास्थ्य अनुसंधान और ट्रांसप्लांटेशन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।
स्वैप किडनी ट्रांसप्लांट की उपलब्धि का उल्लेखउपराष्ट्रपति ने AIIMS रायपुर की उपलब्धियों की सराहना करते हुए राज्य के पहले ‘स्वैप किडनी ट्रांसप्लांट’ को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि ऐसी चिकित्सा उपलब्धियां न केवल संस्थान की क्षमता को दर्शाती हैं, बल्कि जरूरतमंद मरीजों के लिए नई उम्मीद भी पैदा करती हैं।
689 विद्यार्थियों को मिली डिग्री

समारोह में स्नातक, स्नातकोत्तर, सुपर-स्पेशियलिटी, डॉक्टरेट और संबद्ध स्वास्थ्य विज्ञान पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विद्यार्थियों ने ली ‘से नो टू ड्रग्स’ की शपथदीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को ‘से नो टू ड्रग्स’ की शपथ भी दिलाई गई। विद्यार्थियों ने नशीले पदार्थों से दूर रहने और समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

कई गणमान्य अतिथि रहे मौजूदकार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल मौजूद रहे। AIIMS रायपुर की ओर से अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) संजीव हांडा और कार्यकारी निदेशक सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल सहित संस्थान के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।








