Featuredअपडेटउद्योगपतियों की कहानीजागरूक करने जैसे कार्यताजा खबरदिल्लीनवाचारप्रादेशिक-जिलाबायोग्राफीसमाचारसमाज

बड़े भाई गणेशीलाल जैन साहब की आवाज आज भी कानों में गूंजती है,भावुक हुए एस.के जैन… बोले- उनकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती

महक ग्रुप के चेयरमैन स्वर्गीय गणेशीलाल जैन और भाभी विद्या देवी को याद कर साझा किए परिवार से जुड़े अनमोल संस्मरण, बोले- उनकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती।

व्यवसाय खबर | विशेष स्मृति आलेख | पंकज दुबे

दिल्ली /रायपुर। कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं, जिनकी मौजूदगी जीवन को संबल देती है। उनके जाने के बाद भी उनकी बातें, उनका स्नेह और साथ बिताए पल हमेशा दिल में बसे रहते हैं। महक ग्रुप के चेयरमैन एवं उद्योगपति स्वर्गीय गणेशीलाल जैन और उनकी पत्नी स्वर्गीय विद्या देवी जैन की यादें भी परिवार के लिए ऐसी ही अनमोल धरोहर हैं। बड़े भाई और मां समान भाभी को याद करते हुए छोटे भाई एस.के. जैन साहब आज भी भावुक हो उठते हैं।

बड़े भाई के साथ बिताए पलों का जिक्र करते हुए एस.के. जैन कहते हैं, “आज भी दिन में कम से कम एक बार बड़े भाई साहब की याद जरूर आती है। कभी-कभी ऐसा लगता है जैसे अभी आवाज देंगे और कहेंगे– एसके, इधर आओ।” यह कहते हुए उनकी आवाज भर्रा जाती है। वे बताते हैं कि बड़े भाई की यादें आज भी उनके जीवन का हिस्सा हैं और उनकी कमी हर दिन महसूस होती है। “The voice of my elder brother, Ganeshilal Jain, still echoes in my ears today,” said S.K. Jain, becoming emotional. He added, “His absence can never be filled.”

महक ग्रुप के चेयरमैन एवं उद्योगपति स्वर्गीय गणेशीलाल जैन

वे कहते हैं, “बड़े भाई मेरे लिए सिर्फ बड़े भाई नहीं, बल्कि पिता समान थे। जीवन में कभी उनसे किसी बात को लेकर मनमुटाव नहीं हुआ। उनकी हर बात मेरे लिए मार्गदर्शन होती थी। उन्होंने महक परिवार और कारोबार को जिस संघर्ष, समर्पण और दूरदर्शिता से आगे बढ़ाया, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।”

कृष्ण-लक्ष्मण जैसी थी दोनों भाइयों की जोड़ी गणेशीलाल जैन और एस.के. जैन के बीच का रिश्ता केवल बड़े और छोटे भाई का नहीं था। दोनों की आत्मीयता और आपसी समझ ऐसी थी कि करीब से जानने वाले उन्हें कृष्ण और लक्ष्मण की जोड़ी कहते थे। बड़े भाई का मार्गदर्शन और छोटे भाई का सम्मान इस रिश्ते की खास पहचान थी।

बड़े भाई की विरासत को आगे बढ़ाना ही जिम्मेदारीपरिवार की वर्तमान जिम्मेदारियों पर बात करते हुए एस.के. जैन कहते हैं, “अब मैं और मेरी पत्नी परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के रूप में हैं। हमारी कोशिश है कि बच्चों को अच्छे संस्कार दें, परिवार को एकजुट रखें और बड़े भाई साहब ने जो विरासत खड़ी की, उसे पूरी निष्ठा से आगे बढ़ाएं।”

बातचीत के अंत में वे भावुक होकर कहते हैं, “बड़े भाई साहब और भाभी आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन हमारी स्मृतियों से कभी दूर नहीं हो सकते। बस यही प्रार्थना है कि जहां भी उनकी आत्माएं हों, उनका आशीर्वाद हम सब पर बना रहे।”

भाभी का स्नेह मां जैसा था स्वर्गीय विद्या देवी जैन को याद करते हुए एस.के. जैन बताते हैं कि भाभी का व्यवहार हमेशा मां जैसा स्नेह देने वाला रहा। उनसे मुलाकात के दौरान जय जिनेंद्र कहकर अभिवादन करना और उनका आशीर्वाद लेना आज भी याद आता है। वे बताते हैं कि भाभी के स्वास्थ्य में सुधार देखकर परिवार को काफी खुशी हुई थी, लेकिन बड़े भाई के बाद उनका भी साथ छूट जाना परिवार के लिए दूसरा गहरा आघात था।

परिवार ने अपने दो ऐसे सदस्यों को खो दिया गौरतलब है कि गणेशीलाल जैन का निधन 13 नवंबर 2025 को हुआ था, जबकि विद्या देवी जैन ने 30 जनवरी 2026 को अंतिम सांस ली। दोनों के जाने से परिवार ने अपने दो ऐसे सदस्यों को खो दिया, जिनका स्नेह और मार्गदर्शन सभी के लिए महत्वपूर्ण था।

बातचीत के दौरान एस.के. जैन की आंखों में छलकती नमी और शब्दों में झलकता अपनापन इस रिश्ते की गहराई बयां कर रहा था। वक्त जरूर आगे बढ़ जाता है, लेकिन कुछ आवाजें और कुछ यादें कभी पुरानी नहीं होतीं। बड़े भाई का मार्गदर्शन और भाभी का वात्सल्य महक परिवार के लिए हमेशा अनमोल रहेंगे।

स्मृतियों में सदैव जीवित

प्रथम पुण्यतिथि

स्वर्गीय श्री गणेशीलाल जैन (महक ग्रुप के चेयरमैन एवं उद्योगपति)

निधन 13 नवंबर 2025

स्वर्गीय श्रीमती विद्या देवी जैन (मां समान स्नेह और वात्सल्य की प्रतिमूर्ति)

निधन 30 जनवरी 2026

विनम्र श्रद्धांजलि……

adv….

समाज में कुछ बेहतर और उससे ज्यादा नवाचार की खबरे। व्यवसाय खबर डॉट कॉम का लक्ष्य नकारात्मक के बजाय सकारात्मक खबरों से समाज के हर वर्ग जागरूक किया जाय । पुरी कोशिश की सही और निष्पक्ष-मंथन के बाद खबरे वेबसाइट पर प्रकाशित हो।। पत्रकारिता से गहरा लगाव, सोच यही…

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Load More Posts Loading...No More Posts.