ताजा खबरअपडेटजागरूक करने जैसे कार्यव्यापारसमाचार

रायपुर में बिल्डर के ठिकानों पर ईडी का छापा, जय कॉर्प लिमिटेड से जुड़े तार, विदेशी कंपनियों को फंड ट्रांसफर का संदेह

CG से मुंबई तक ED की रेड : जय कॉर्प के 30 ठिकानों पर छापेमारी, 2,434 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग केस में तलाशी

ED raids builder’s premises in Raipur: Raids conducted at 30 locations of Jaycorp, including in Mumbai and Bengaluru.

रायपुर। राजधानी में एक चर्चित रियल एस्टेट बिल्डर के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार तड़के छापेमारी की। ईडी की टीम दो वाहनों में पहुंची और घंटों तक दस्तावेजों की गहन जांच के साथ कर्मचारियों से पूछताछ की। यह कार्रवाई चर्चित जय कॉर्प लिमिटेड से जुड़े एक बड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले से संबंधित बताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, जय कॉर्प लिमिटेड के निदेशक आनंद जयकुमार जैन से जुड़े करीब 2434 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने एक साथ कई राज्यों में बड़ी कार्रवाई की है। रायपुर के अलावा मुंबई, नासिक और बेंगलुरु समेत देशभर के 30 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की गई है।

ईडी को संदेह है कि रियल एस्टेट में निवेश के नाम पर जुटाई गई भारी रकम को विदेशी कंपनियों में ट्रांसफर किया गया, जिससे मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप और गहरे हो गए हैं। जांच एजेंसी इस पूरे फंड ट्रेल की बारीकी से पड़ताल कर रही है।

अधिकारियों के मुताबिक, ईडी ने इस मामले में आनंद जयकुमार जैन, उनकी कंपनी जय कॉर्प लिमिटेड, कारोबारी पराग शांतिलाल पारेख और उनसे जुड़ी कई अन्य कंपनियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। छापेमारी के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और लेनदेन से जुड़े सबूत खंगाले जा रहे हैं।

30 से ज्यादा ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

  • ईडी की टीमें रायपुर, मुंबई, नासिक और बेंगलुरु में एक साथ दबिश दे रही हैं।
  • कई ठिकानों से अहम दस्तावेज जब्त किए गए हैं।
  • डिजिटल रिकॉर्ड और बैंक ट्रांजेक्शन की जांच जारी है।
  • शेल कंपनियों और संदिग्ध खातों की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं।

गौरतलब है कि आनंद जयकुमार जैन, प्रसिद्ध ऑनलाइन गेमिंग कंपनी ड्रीम11 के को-फाउंडर हर्ष जैन के पिता हैं, जिसके चलते यह मामला और भी हाई-प्रोफाइल बन गया है। बताया जा रहा है कि बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देश पर ईडी इस पूरे मामले की जांच कर रही है

ईडी की इस कार्रवाई से रियल एस्टेट और कॉर्पोरेट जगत में हलचल मच गई है। फिलहाल जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है।

CBI की FIR से तेज हुई जांच

इस पूरे मामले की जांच तब तेज हुई जब बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देश पर CBI ने FIR दर्ज की। इसके बाद एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। इससे पहले मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) को दिसंबर 2021 और अप्रैल 2023 में इस घोटाले से जुड़ी शिकायतें मिल चुकी थीं।

समाज में कुछ बेहतर और उससे ज्यादा नवाचार की खबरे। व्यवसाय खबर डॉट कॉम का लक्ष्य नकारात्मक के बजाय सकारात्मक खबरों से समाज के हर वर्ग जागरूक किया जाय । पुरी कोशिश की सही और निष्पक्ष-मंथन के बाद खबरे वेबसाइट पर प्रकाशित हो।। पत्रकारिता से गहरा लगाव, सोच यही…

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts