ताजा खबरअपडेटजागरूक करने जैसे कार्यसमाचारसमाज

रायपुर में क्षत्रिय समाज की एकजुटता का संगम, 6 अक्टूबर को राज्य स्तरीय सम्मेलन

समाज की एकता, संस्कृति और गौरव को नई दिशा देने जुटेंगे देशभर से क्षत्रिय प्रतिनिधि

रायपुर। आगामी 6 अक्टूबर को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक एवं राज्य स्तरीय सम्मेलन रायपुर में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से विघ्नहरण सिंह राजपूत भवन, रिंग रोड, सरोना (पेट्रोल पंप के पास) में प्रारंभ होगा।

इस गरिमामय आयोजन के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह होंगे। कार्यक्रम के अध्यक्ष हरिवंश सिंह,महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद श्री राघवेन्द्र सिंह (राजू) करेंगे। वहीं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री जगदम्बिका पाल, मंत्री टी.एस. सिंहदेव एवं किरण सिंहदेव कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

कार्यक्रम के संरक्षक मंडल में रविन्द्र सिंह, जम्मू सिंह ठाकुर, उजागर सिंह गौतम, राजेश सिंह दहा, राजेश सिंह परमार, राम सिंह और जयदेव सिंह शामिल होंगे।
वहीं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री जगदम्बिका पाल, मंत्री टी.एस. सिंहदेव एवं किरण सिंहदेव कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

इस सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजन में पंडित बृजभूषण पाठक और रामकिशोर मुखिया द्वारा भजन एवं आल्हा गायन की प्रस्तुति दी जाएगी, जो शौर्य, परंपरा और समाज की गौरवगाथा को जीवंत करेगी।

कार्यक्रम के संचालन की जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष अवधेश सिंह गौतम, महामंत्री राम कुमार सिंह रजावत, कोषाध्यक्ष सुनील सिंह, उपाध्यक्ष जयंत सिंह, महासचिव संजीव सिंह, सचिव गिरीश सिंह, अध्यक्ष बाबू वीर कुवर सिंह एवं जिला अध्यक्ष रमेश सिंह निभाएंगे।

यह सम्मेलन समाज में एकजुटता, नेतृत्व विकास, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और भावी पीढ़ी को प्रेरणा देने का कार्य करेगा। क्षत्रिय समाज से जुड़े सभी गणमान्य नागरिकों एवं सदस्यों से इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होने की अपील की गई है।

कार्यक्रम में देशभर से क्षत्रिय समाज के प्रमुख नेता, जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी शामिल होंगे। प्रशासनिक गतिविधियों में भाग लेने वाले प्रमुख जनों में पूर्व सांसद जितेन्द्र सिंह (यूपी), विधायक धर्मजीत सिंह, शाहगंज विधायक रामेश सिंह, कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह, विक्रम सिंह सिसौदिया, संजू देवी राजपूत, कमलचंद भंजदेव, रूबी शैलेन्द्र सिंह, रजनीश सिंह, राजू क्षत्रिय, अवधेश चंदेल, अंबिका सिंह देव, रश्मि देवी सिंह, ईला कल्चुरी, सौरभ सिंह, अनुसग सिंह देव, बजरंग सिंह बैस, आलोक सिंह ठाकुर, देवेश सिंह और विक्रांत सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।

समाज में कुछ बेहतर और उससे ज्यादा नवाचार की खबरे। व्यवसाय खबर डॉट कॉम का लक्ष्य नकारात्मक के बजाय सकारात्मक खबरों से समाज के हर वर्ग जागरूक किया जाय । पुरी कोशिश की सही और निष्पक्ष-मंथन के बाद खबरे वेबसाइट पर प्रकाशित हो।। पत्रकारिता से गहरा लगाव, सोच यही…

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Load More Posts Loading...No More Posts.