शटडाउन के दौरान पावर प्लांट में ब्लास्ट, तीन श्रमिक झुलसे
हादसे में 32 वर्षीय कृष्णा पूरी गोस्वामी, निवासी हीरापुर रायपुर, बुरी तरह झुलस गए
रायपुर। सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित शारदा एनर्जी फैक्ट्री एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ। शनिवार शाम पावर प्लांट में शटडाउन के दौरान हुए तेज धमाके और स्टीम लीकेज से एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। यह घटना फैक्ट्री में सुरक्षा लापरवाही को उजागर करती है और प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

मरम्मत कार्य के दौरान धमाकाजानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब 5 बजे शारदा एनर्जी के पावर प्लांट में यूनिट-1 के शटडाउन के दौरान मरम्मत का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक जोरदार धमाके की आवाज आई और स्टीम का तेज रिसाव हुआ। वहां कार्यरत चार श्रमिक इसकी चपेट में आ गए। हादसे में 32 वर्षीय कृष्णा पूरी गोस्वामी, निवासी हीरापुर रायपुर, बुरी तरह झुलस गए। स्टीम की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वीरेंद्र कुमार, निमेष ठाकुर और मनु लाल साहू को सामान्य चोटें आईं। तीनों घायलों को तुरंत हॉस्पिटल में इलाज के लिए भेजा गया।
मुआवजे की घोषणा, सवाल बरकरारप्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुरक्षा उपकरणों का समुचित उपयोग नहीं हो रहा था। हालांकि, हादसे के बाद भी फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से मृतक के परिजनों को 12 लाख रुपए का चेक मुआवजे के रूप में और एक लाख रुपए की तत्काल सहायता दिया गया है। बावजूद इसके, श्रमिक संगठनों का कहना है कि मुआवजा हादसों का समाधान नहीं है, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था में सुधार जरूरी है। इससे पहले अगस्त माह में भी एक श्रमिक की मौत हो चुकी है।







