ताजा खबरFeaturedअपडेटजागरूक करने जैसे कार्यसमाचार

गृह निर्माण मंडल की कॉलोनियों पर ₹5.30 करोड़ से अधिक मेंटेनेंस शुल्क बकाया

मेंटेनेंस शुल्क बकाया की स्थिति

  • कुल बकाया: ₹5.30 करोड़ से अधिक
  • हिमालयन हाइट्स, डूमरतराई: 197 हितग्राहियों पर ₹185.35 लाख बकाया
  • बोरियाकला कॉलोनी: 1716 हितग्राहियों पर ₹345.20 लाख बकाया
  • बकाया से लिफ्ट संचालन, बिजली बिल, साफ-सफाई, सुरक्षा व अन्य नागरिक सुविधाएं प्रभावित
  • गृह निर्माण मंडल ने बकायादारों को नोटिस जारी कर शीघ्र भुगतान की अपील की
  • समय पर भुगतान नहीं होने पर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी

डूमरतराई और बोरियाकला के बकायादारों को नोटिस, समय पर भुगतान नहीं करने पर होगी कार्रवाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की डूमरतराई स्थित हिमालयन हाइट्स और बोरियाकला कॉलोनियों में हितग्राहियों पर ₹5.30 करोड़ से अधिक का मेंटेनेंस शुल्क बकाया है। शुल्क नहीं मिलने से कॉलोनियों में लिफ्ट संचालन, बिजली बिल, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, जलापूर्ति और अन्य नागरिक सुविधाओं के संचालन पर वित्तीय दबाव बढ़ गया है।

राशि शीघ्र जमा करने का आग्रह मंडल के अनुसार हिमालयन हाइट्स में 197 हितग्राहियों पर ₹185.35 लाख, जबकि बोरियाकला कॉलोनी में 1716 हितग्राहियों पर ₹345.20 लाख का बकाया लंबित है। बकाया राशि की वसूली के लिए संबंधित संभाग कार्यालय ने सभी बकायादारों को नोटिस जारी कर एल.एम.सी., सी.एम.सी. और जल प्रभार की राशि शीघ्र जमा करने का आग्रह किया है।

नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगीप्रक्षेत्र रायपुर के अपर आयुक्त एस.के. भगत ने हितग्राहियों से समय पर बकाया राशि जमा कर कॉलोनियों के रखरखाव और बेहतर नागरिक सुविधाओं में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित समय सीमा तक भुगतान नहीं होने पर मंडल के नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

समाज में कुछ बेहतर और उससे ज्यादा नवाचार की खबरे। व्यवसाय खबर डॉट कॉम का लक्ष्य नकारात्मक के बजाय सकारात्मक खबरों से समाज के हर वर्ग जागरूक किया जाय । पुरी कोशिश की सही और निष्पक्ष-मंथन के बाद खबरे वेबसाइट पर प्रकाशित हो।। पत्रकारिता से गहरा लगाव, सोच यही…

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Load More Posts Loading...No More Posts.