अखिल भारतीय जायसवाल (सर्ववर्णीय) महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मदनलाल प्रेमलाल जायसवाल के सुपुत्र थे

बहुत दुखद समाचार…
अहमदाबाद। सन्नी भैया का यूँ असमय सबको छोड़कर चले जाना मन को गहरे तक व्यथित कर गया। अभी तो जीवन की अनेक मंज़िलें बाकी थीं, लेकिन नियति को कुछ और ही मंज़ूर था।
आपका सहज स्वभाव, मधुर व्यवहार और सभी के प्रति अपनापन हमेशा स्मृतियों में जीवित रहेगा।
आपकी इस असमय विदाई से समाज और परिवार ने एक स्नेही, मिलनसार एवं संस्कारी व्यक्तित्व को खो दिया है। यह क्षति कभी पूरी नहीं हो सकती।

श्री मदनलाल प्रेमलाल जायसवाल के सुपुत्र थेबता दें कि अहमदाबाद रहवासी स्वर्गीय श्री सुरेश जायसवाल (सन्नी भैया ) अखिल भारतीय जायसवाल (सर्ववर्णीय) महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमदनलाल प्रेमलाल जायसवाल के सुपुत्र थे। सन्नी भैया के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत हृदयविदारक एवं पीड़ादायक है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करें।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं विनम्र श्रद्धासुमन।
*श्रद्धांजलि प्रेषक:
पंकज दुबे – संपादक, व्यवसाय खबर
राजेंद्र बहादुर सिंह – प्रबंधक
कौशल्या देवी बैजनाथ जायसवाल मैना देवी शेर बहादुर सिंह डिग्री कॉलेज परिवार
ॐ शांति। ॐ शांति। ॐ शांति।







