ताजा खबरअपडेटजागरूक करने जैसे कार्यसमाचार

खादी उत्पादन और विपणन को मिलेगा बढ़ावा, ग्रामोद्योग से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

वित्तीय वर्ष 2025-26 की योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों की समीक्षा की गई

रायपुर। छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के संचालक मंडल की 46वीं बैठक बुधवार को गांधी भवन, केयूर भूषण स्मृति परिसर, कंकाली पारा में बोर्ड अध्यक्ष श्री राकेश पाण्डेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 की योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों की समीक्षा की गई। साथ ही वर्ष 2026-27 के निर्धारित लक्ष्यों तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा हुई।

बैठक में खादी उत्पादन एवं विपणन व्यवस्था को मजबूत बनाने, खादी उत्पादों की बिक्री बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार व स्वरोजगार के अवसरों के विस्तार पर जोर दिया गया।

बोर्ड अध्यक्ष श्री राकेश पाण्डेय ने कहा कि खादी एवं ग्रामोद्योग ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन गतिविधियों के विस्तार से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर विकसित होंगे। उन्होंने योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा उत्पादन और विपणन व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया।

बैठक में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समयमान वेतनमान, खादी भंडार कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि, खादी बुनकरों की सिलाई दरों के निर्धारण और उत्पादन केंद्रों में मूल्य निर्धारण समिति के गठन सहित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा खादी उत्पादों की गुणवत्ता, उत्पादन क्षमता और विपणन गतिविधियों में सुधार पर भी चर्चा हुई।

बैठक में बोर्ड की प्रबंध संचालक श्रीमती लीना कमलेश मंडावी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

समाज में कुछ बेहतर और उससे ज्यादा नवाचार की खबरे। व्यवसाय खबर डॉट कॉम का लक्ष्य नकारात्मक के बजाय सकारात्मक खबरों से समाज के हर वर्ग जागरूक किया जाय । पुरी कोशिश की सही और निष्पक्ष-मंथन के बाद खबरे वेबसाइट पर प्रकाशित हो।। पत्रकारिता से गहरा लगाव, सोच यही…

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Load More Posts Loading...No More Posts.