Featuredअपडेटखेतीजागरूक करने जैसे कार्यताजा खबरदिल्लीसमाचार

छत्तीसगढ़ की हीना ने पीएम मोदी को सुनाई सफलता की कहानी, 37 महिलाओं को मिल रहा रोजगार

कोरिया मिलेट्स कैफे से 37 महिलाओं को मिला रोजगार, गुजरात के भारत पर्व में छत्तीसगढ़ की ग्रामीण उद्यमशीलता को मिला राष्ट्रीय मंच

रायपुर, 30 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाएं अब स्थानीय संसाधनों और अपने हुनर के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रही हैं। कोरिया मिलेट्स कैफे इसका प्रेरक उदाहरण कोरिया जिले की महिला उद्यमी श्रीमती हीना हैं, जिन्हें गुजरात के एकता नगर में आयोजित भारत पर्व 2026 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद करने का अवसर मिला। उन्होंने प्रधानमंत्री को बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से जुड़कर किस तरह महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं।

कोरिया मिलेट्स कैफे से 37 महिलाओं को रोजगारप्रधानमंत्री से संवाद के दौरान हीना ने बताया कि उनके द्वारा संचालित कोरिया मिलेट्स कैफे ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का महत्वपूर्ण माध्यम बन गया है। इस कैफे से जुड़कर 37 महिलाएं विभिन्न गतिविधियों के जरिए नियमित आय अर्जित कर रही हैं। बिहान मिशन के सहयोग से महिलाओं को संगठित होकर स्वरोजगार अपनाने और अपनी उद्यमशीलता विकसित करने का अवसर मिला है।


मिलेट्स व्यंजनों से छत्तीसगढ़ी संस्कृति को पहचानकोरिया मिलेट्स कैफे में मोटे अनाज यानी श्री अन्न से पौष्टिक और पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजन तैयार किए जाते हैं। इससे स्थानीय खाद्य संस्कृति को बढ़ावा मिलने के साथ मिलेट्स के पोषण संबंधी महत्व का प्रचार भी हो रहा है। भारत पर्व में लगाए गए छत्तीसगढ़ के स्टॉल पर देशभर से पहुंच रहे लोग यहां के पारंपरिक व्यंजनों और ग्रामीण महिलाओं के हुनर से परिचित हो रहे हैं।


राष्ट्रीय मंच पर महिला सशक्तीकरण की पहचानगुजरात के एकता नगर में 30 अक्टूबर से 15 नवंबर 2026 तक आयोजित भारत पर्व में देशभर के शिल्पकार, उद्यमी और स्व-सहायता समूह अपनी कला, संस्कृति और स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस आयोजन में हीना का प्रधानमंत्री से संवाद छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं के आत्मविश्वास, उद्यमशीलता और आर्थिक सशक्तीकरण की प्रेरक मिसाल बनकर सामने आया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *