जागरूक करने जैसे कार्यअपडेटताजा खबरसमाचार

रायपुर में मेट्रो स्टाइल एंटरटेनमेंट: सेंध लेक में शुरू हुआ ड्राइव-इन मूवी कल्चर

वीकेंड पर DDLJ और Mohabbatein की स्क्रीनिंग

रायपुर छत्तीसगढ़ में पहली बार एंटरटेनमेंट का एक नया विंडो ओपन होने जा रहा है. रायपुर के एमएसएमई द फरेबिस ने नया रायपुर में ड्राइव इन मूवी का आयोजन करने का फैसला किया है. ये ड्राइव इन मूवी नया रायपुर में सेंध लेक ग्राउंड में होने वाला है. इस ड्राइव इन मूवी का पहला शो रविवार 21 दिसंबर को होने वाला है.

साथ ही आने वाले दिनों में भी वीकेंड्स और खास अवसरों पर लगातार ड्राइव इन मूवी का आयोजन किया जाएगा. वर्ल्ड क्लास एक्सपीरियंस के साथ होने वाले इस शो की पहली मूवी दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे होगी, जो अपने रिलीज का 30वाँ एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहा है. ये शो शाम को 5.45 बजे शुरू होगा.

लोगों के लिए एकदम अनूठा अनुभव होगाबता दें कि इसी दिन अपने रिलीज का सिल्वर जुबली ईयर सेलिब्रेट करने वाली फिल्म मोहब्बतें का टेलीकास्ट रात 10.25 बजे से किया जाएगा. द फरेबिस की फाउंडर अनंता जायसवाल हैं, जिन्होंने इस क्षेत्र में पहला कदम रखते हुए ये शो लांच किया है. उन्होंने बताया कि खुले आसमान में सितारों के नीचे अपने पसंदीदा सितारों की फिल्म देखना अनोखा अनुभव होगा. लेक साइट पर खुले आसमान के तले साफ सुथरे वातावरण में अत्याधुनिक तकनीक के जरिए टेलीकास्ट होने वाली मूवी देखना छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए एकदम अनूठा अनुभव होगा.

पहले दिन शाम 5.45 बजे अभिनेता आमिर खान की 30वीं वर्षगांठ के अवसर पर उनकी सुपरहिट फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ प्रदर्शित की जाएगी। वहीं रात 10.25 बजे निर्देशक जुबली धीरू द्वारा प्रस्तुत फिल्म ‘मोहब्बतें’ का प्रसारण होगा।

ड्राइव-इन सिनेमा में अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग किया गया है। विशाल एलईडी स्क्रीन के साथ कार के अंदर एफएम सिस्टम के जरिए ऑडियो सुनने की सुविधा होगी, वहीं कार के बाहर दर्शकों के लिए सराउंड साउंड की व्यवस्था भी की गई है।

खान-पान की सुविधाओं के तहत दर्शक अपनी कार में बैठे-बैठे स्नैक्स और फूड पैकेट्स का आनंद ले सकेंगे। टिकट काउंटर पर प्रवेश से पहले सुरक्षा जांच और अनुशासन का विशेष ध्यान रखा जाएगा। टिकट ‘फाइंड योर वाइब’ वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन उपलब्ध हैं।

आयोजकों का कहना है कि आने वाले दिनों में वीकेंड और खास मौकों पर थीम आधारित फिल्में और विशेष शो आयोजित किए जाएंगे, जिससे दर्शकों को एक यादगार सिनेमा अनुभव मिल सके।

समाज में कुछ बेहतर और उससे ज्यादा नवाचार की खबरे। व्यवसाय खबर डॉट कॉम का लक्ष्य नकारात्मक के बजाय सकारात्मक खबरों से समाज के हर वर्ग जागरूक किया जाय । पुरी कोशिश की सही और निष्पक्ष-मंथन के बाद खबरे वेबसाइट पर प्रकाशित हो।। पत्रकारिता से गहरा लगाव, सोच यही…

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts