ताजा खबरअपडेटजागरूक करने जैसे कार्यराजनीतिसमाचार

आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में बड़ा सियासी बदलाव, गोपाल साहू हटे; उत्तम जायसवाल बन सकते हैं नए प्रदेश अध्यक्ष

तीन महीनों से उत्तम को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी

रायपुर | Desk Team
आम आदमी पार्टी (AAP) छत्तीसगढ़ संगठन में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला है। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू को उनके पद से हटा दिया है। इस फैसले के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

पिछले तीन महीनों से उत्तम जायसवाल को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इस दौरान उन्होंने संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और जिलों में पार्टी विस्तार को लेकर सक्रिय भूमिका निभाई। पार्टी सूत्रों के अनुसार, जायसवाल के कार्यशैली और संगठनात्मक पकड़ को केंद्रीय नेतृत्व ने गंभीरता से नोट किया है।

आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव सूत्रों का दावा है कि उत्तम जायसवाल के प्रदर्शन से संतुष्ट होकर पार्टी नेतृत्व जल्द ही उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की पूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकता है। माना जा रहा है कि आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव रणनीतिक रूप से काफी अहम है।

पार्टी के अंदरखाने से मिल रही जानकारी के मुताबिक, जमीनी स्तर पर संगठन को धार देने और नई रणनीति के साथ आगे बढ़ने के उद्देश्य से नेतृत्व में यह परिवर्तन किया गया है। जल्द ही इस संबंध में आधिकारिक घोषणा होने की संभावना जताई जा रही है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बदलाव आम आदमी पार्टी के लिए छत्तीसगढ़ में नई दिशा और नए नेतृत्व की शुरुआत साबित हो सकता है, जिसका असर आने वाले दिनों में प्रदेश की सियासत पर साफ तौर पर देखने को मिलेगा।


समाज में कुछ बेहतर और उससे ज्यादा नवाचार की खबरे। व्यवसाय खबर डॉट कॉम का लक्ष्य नकारात्मक के बजाय सकारात्मक खबरों से समाज के हर वर्ग जागरूक किया जाय । पुरी कोशिश की सही और निष्पक्ष-मंथन के बाद खबरे वेबसाइट पर प्रकाशित हो।। पत्रकारिता से गहरा लगाव, सोच यही…

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *