रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल द्वारा यात्रियों को उचित टिकट लेकर यात्रा करने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से भाटापारा रेलवे स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग (Fortress Check) अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 212 मामलों से 1,53,765 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. सुस्कर विपुल विलासराव के निर्देश पर 23 जुलाई 2026 को आयोजित इस विशेष टिकट जांच अभियान में भाटापारा स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म और 8 ट्रेनों में जांच की गई।
अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले 110 यात्रियों से 98,665 रुपये, अनियमित टिकट लेकर यात्रा करने वाले 66 यात्रियों से 51,500 रुपये से अपील की है कि वे यात्रा से पहले उचित टिकट अवश्य लें और रेल परिसर में प्रवेश के लिए प्लेटफॉर्म टिकट का उपयोग करें। साथ ही स्टेशन और ट्रेनों में स्व तथा अधिक लगेज लेकर यात्रा करने वाले 36 यात्रियों से 3,600 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
इस अभियान का संचालन सहायक वाणिज्य प्रबंधक अविनाश कुमार आनंद के नेतृत्व में किया गया। इसमें मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक ए. जेना, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक-टिकट चेकिंग अविजित डे सहित 12 टिकट चेकिंग स्टाफ और 4 आरपीएफ जवान शामिल रहे।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले उचित टिकट अवश्य लें और रेल परिसर में प्रवेश के लिए प्लेटफॉर्म टिकट का उपयोग करें। साथ ही स्टेशन और ट्रेनों में स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। रेलवे परिसर में गंदगी फैलाने पर जुर्माने और कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है।
रायपुर मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा समय-समय पर ऐसे टिकट चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि यात्रियों को नियमों के प्रति जागरूक किया जा सके और सुरक्षित व सुविधाजनक रेल यात्रा सुनिश्चित हो सके।






