ताजा खबरविज्ञापनव्यापारव्यापारी एसोसिएशनव्यापारी और ग्राहक की बात

रथयात्रा पर अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स का ‘डबल धमाका-डबल बचत’ ऑफर, 26 जुलाई तक मिलेगा विशेष लाभ

69वें स्थापना वर्ष पर ग्राहकों के लिए सोने की खरीद और एक्सचेंज पर आकर्षक ऑफर

रायपुर। भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथयात्रा के अवसर पर अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स अपने 69वें स्थापना वर्ष का उत्सव मना रहा है। वर्ष 1957 में रथयात्रा के शुभ दिन स्थापित इस प्रतिष्ठित ज्वेलरी संस्थान ने ग्राहकों के विश्वास और गुणवत्ता के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई है। स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में कंपनी ने 16 से 26 जुलाई 2026 तक सभी शोरूम में ‘डबल धमाका-डबल बचत’ योजना शुरू की है।

योजना के तहत सोने के आभूषणों की खरीद पर प्रति तोला ₹7,000 की सीधी बचत तथा पुराने सोने के एक्सचेंज पर प्रति 10 ग्राम ₹1,957 का अतिरिक्त मूल्य दिया जा रहा है। कंपनी का कहना है कि यह विशेष ऑफर ग्राहकों को बेहतर बचत के साथ गुणवत्तापूर्ण आभूषण खरीदने का अवसर प्रदान करेगा।

एटी ग्रुप के चेयरमैन तिलोक बरड़िया ने कहा कि 69 वर्षों की यह यात्रा लाखों ग्राहकों के विश्वास और आशीर्वाद का परिणाम है। वहीं डायरेक्टर शांति बरड़िया ने कहा कि रथयात्रा उनके लिए सेवा और विश्वास का प्रतीक है, जबकि डायरेक्टर अशोक बरड़िया ने बताया कि 70वें वर्ष में प्रवेश करते हुए संस्था आधुनिक डिजाइनों के साथ पारंपरिक मूल्यों को बनाए रखते हुए ग्राहकों को बेहतर सेवाएं और आकर्षक ऑफर उपलब्ध कराती रहेगी।

समाज में कुछ बेहतर और उससे ज्यादा नवाचार की खबरे। व्यवसाय खबर डॉट कॉम का लक्ष्य नकारात्मक के बजाय सकारात्मक खबरों से समाज के हर वर्ग जागरूक किया जाय । पुरी कोशिश की सही और निष्पक्ष-मंथन के बाद खबरे वेबसाइट पर प्रकाशित हो।। पत्रकारिता से गहरा लगाव, सोच यही…

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Load More Posts Loading...No More Posts.