खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान करेंगे
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित हो रहा स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव सोमवार, 28 जुलाई को राजधानी रायपुर के कोर्टयार्ड-बाय-मेरियट होटल में होगा। उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव सुबह 11 बजे इसका शुभारंभ करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शाम के सत्र में शामिल होकर खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान करेंगे।

राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए प्रभावी रोडमैप तैयार करना हैदिनभर चलने वाले कॉन्क्लेव के सात तकनीकी सत्रों में देशभर के खेल प्रशासक, स्पोर्ट्स साइंटिस्ट, विशेषज्ञ और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी खेल प्रतिभाओं की पहचान, आधुनिक प्रशिक्षण, स्पोर्ट्स साइंस, खेल अधोसंरचना, खेल महासंघों की भूमिका, पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP), खेलो इंडिया मिशन और राज्य की खेल नीति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन करेंगे। कॉन्क्लेव का उद्देश्य छत्तीसगढ़ में खेलों के समग्र विकास और खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए प्रभावी रोडमैप तैयार करना है।

मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार रखेंगेउद्घाटन सत्र में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ‘लीडरशिप, खेल प्रोत्साहन एवं प्रतिभा पहचान’ विषय पर संबोधित करेंगे। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी, फुटबॉलर किरण पिस्दा, तैराक अनुष्का भगत और एथलीट लकी मरकाम भी मंच साझा करेंगे। वहीं ओलंपियन जिन्सन जॉनसन, खेल वैज्ञानिक डॉ. रत्नेश सिंह, विक्रम सिसोदिया, रोनक कोठारी, डॉ. पियूष जैन और खेलो इंडिया के उप महानिदेशक मयंक श्रीवास्तव विभिन्न सत्रों में मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार रखेंगे।
संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में नई पहल होगीकॉन्क्लेव के समापन सत्र में सभी चर्चाओं के निष्कर्ष प्रस्तुत किए जाएंगे। सरकार का कहना है कि इन सुझावों के आधार पर राज्य में खेल सुविधाओं के विस्तार, खिलाड़ियों के वैज्ञानिक प्रशिक्षण, आधुनिक खेल अकादमियों के विकास और ‘मेडल रणनीति’ को मजबूत करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। इससे छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर अवसर और संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में नई पहल होगी।








