ताजा खबरअपडेटजागरूक करने जैसे कार्ययुवा कारोबारीविज्ञापनव्यापारव्यापारी एसोसिएशनव्यापारी और ग्राहक की बातसमाचार

विष्वभारती ऑटोमोबाइल में नई ब्रेज़ा का आगाज, बेहतर फीचर्स के साथ ग्राहकों को मिलेगा नया ड्राइविंग अनुभव”

आरटीओ आशीष देवांगन का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया

रायपुर। शहर के मारुति सुजुकी ARENA डीलर विष्वभारती ऑटोमोबाइल में शुक्रवार को भव्य समारोह के बीच ऑल न्यू मारुति सुजुकी ब्रेज़ा का शुभारंभ किया गया। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) आशीष देवांगन ने मुख्य अतिथि के रूप में नई एसयूवी का अनावरण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राहक, शहर के गणमान्य नागरिक और ऑटोमोबाइल प्रेमी मौजूद रहे।

एसयूवी ग्राहकों की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरी उतरेगी समारोह में विष्वभारती ऑटोमोबाइल के प्रबंध निदेशक यशवंत अग्रवाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि ऑल न्यू ब्रेज़ा का लॉन्च कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने विश्वास जताया कि आधुनिक तकनीक, आकर्षक डिज़ाइन और बेहतर सुरक्षा सुविधाओं से लैस यह एसयूवी ग्राहकों की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरी उतरेगी।

लॉन्च के दौरान उपस्थित लोगों ने नई ब्रेज़ा के एक्सटीरियर डिज़ाइन, प्रीमियम इंटीरियर, अत्याधुनिक फीचर्स और सुरक्षा तकनीकों का अवलोकन किया। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि वाहन को आधुनिक ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है, ताकि उन्हें बेहतर ड्राइविंग अनुभव के साथ विश्वसनीयता और सुरक्षा का संतुलित संयोजन मिल सके।

समारोह के अंत में कंपनी ने सभी अतिथियों और ग्राहकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऑल न्यू मारुति सुजुकी ब्रेज़ा अपनी आधुनिक तकनीक, दमदार प्रदर्शन, उन्नत सुरक्षा और मारुति सुजुकी की विश्वसनीयता के दम पर एसयूवी सेगमेंट में मजबूत पहचान बनाएगी।

समाज में कुछ बेहतर और उससे ज्यादा नवाचार की खबरे। व्यवसाय खबर डॉट कॉम का लक्ष्य नकारात्मक के बजाय सकारात्मक खबरों से समाज के हर वर्ग जागरूक किया जाय । पुरी कोशिश की सही और निष्पक्ष-मंथन के बाद खबरे वेबसाइट पर प्रकाशित हो।। पत्रकारिता से गहरा लगाव, सोच यही…

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Load More Posts Loading...No More Posts.