अपडेटखेतीजागरूक करने जैसे कार्यताजा खबरप्रादेशिक-जिलाविज्ञापनव्यापारव्यापारी एसोसिएशनव्यापारी और ग्राहक की बातसमाचार

देवभोग की HoReCa सेक्टर में बड़ी पहल, 6-लीटर पैक में टोंड और गोरस दूध बाजार में उतारा

होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई उद्योग और संस्थागत ग्राहकों को मिलेगा सुविधाजनक व किफायती विकल्प

Devbhog makes a major move in the HoReCa sector, launching toned and Goras milk in 6-litre packs.

रायपुर, 16 जुलाई 2026।
छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ मर्यादित (देवभोग) ने अपने उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए होटल, रेस्टोरेंट, कैटरिंग (HoReCa) और अन्य संस्थागत ग्राहकों के लिए 6-लीटर पैक में टोंड दूध और गोरस (गाय का दूध) बाजार में उतार दिया है। यह नया पैक 17 जुलाई से पूरे प्रदेश में उपलब्ध है। इस पहल को संस्थागत उपभोक्ताओं की बढ़ती मांग को पूरा करने और डेयरी बाजार में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

एक बार में अधिक मात्रा में दूध उपलब्ध होगाबड़े पैक की शुरुआत से होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई निर्माता, बेकरी, कैटरिंग सेवाएं, कैंटीन और अस्पताल जैसे बड़े उपभोक्ताओं को एक बार में अधिक मात्रा में दूध उपलब्ध होगा। इससे बार-बार खरीद की आवश्यकता कम होगी, संचालन में सुविधा मिलेगी और लागत प्रबंधन भी बेहतर हो सकेगा।

न्यूनतम 3.5 प्रतिशत फैट और 8.5 प्रतिशत एसएनएफ (SNF) सुनिश्चित देवभोग के 6-लीटर टोंड दूध में पाश्चुरीकृत एवं होमोजेनाइज्ड दूध उपलब्ध होगा, जिसमें न्यूनतम 3.5 प्रतिशत फैट और 8.5 प्रतिशत एसएनएफ (SNF) सुनिश्चित किया गया है। वहीं 6-लीटर गोरस (गाय का दूध) पाश्चुरीकृत गाय के दूध के रूप में उपलब्ध कराया गया है, जो गुणवत्ता और शुद्धता के मानकों पर खरा उतरता है।

किसानों की आय बढ़ाने में भी सहायक होगीदेवभोग का मानना है कि HoReCa सेक्टर में बड़े पैक की उपलब्धता से संस्थागत ग्राहकों को बेहतर सेवा मिलेगी, वहीं प्रदेश के दुग्ध उत्पादकों को भी स्थायी बाजार उपलब्ध होगा। यह पहल स्थानीय डेयरी उद्योग को मजबूती देने के साथ-साथ किसानों की आय बढ़ाने में भी सहायक होगी।

उत्पादकों को सशक्त बनाने में सहभागी बनने की अपीलवर्तमान में देवभोग दूध के अलावा दही, पनीर, पेड़ा, स्वीट कर्ड, श्रीखंड, लस्सी, मसाला छाछ, फ्लेवर्ड मिल्क और घी सहित अनेक गुणवत्तापूर्ण दुग्ध उत्पाद उपलब्ध करा रहा है। महासंघ ने होटल, रेस्टोरेंट और अन्य संस्थागत उपभोक्ताओं से देवभोग उत्पादों को अपनाकर ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को मजबूत करने तथा स्थानीय दुग्ध उत्पादकों को सशक्त बनाने में सहभागी बनने की अपील की है।

समाज में कुछ बेहतर और उससे ज्यादा नवाचार की खबरे। व्यवसाय खबर डॉट कॉम का लक्ष्य नकारात्मक के बजाय सकारात्मक खबरों से समाज के हर वर्ग जागरूक किया जाय । पुरी कोशिश की सही और निष्पक्ष-मंथन के बाद खबरे वेबसाइट पर प्रकाशित हो।। पत्रकारिता से गहरा लगाव, सोच यही…

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Load More Posts Loading...No More Posts.