कैट प्रदेश कार्यालय में 26 जिलों के अध्यक्षों एवं प्रमुख पदाधिकारियों की ऐतिहासिक बैठक आयोजित हुई
रायपुर। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने 12 से 15 अगस्त 2026 तक नई दिल्ली के प्रतिष्ठित भारत मंडपम में आयोजित होने वाले भारत व्यापार महोत्सव के लिए छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड बिजनेस डेलीगेट पंजीयन अभियान का शुभारंभ कर दिया है। इस संबंध में रायपुर स्थित कैट प्रदेश कार्यालय में 26 जिलों के अध्यक्षों एवं प्रमुख पदाधिकारियों की ऐतिहासिक बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता कैट के नेशनल वाइस चेयरमैन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी ने की।

अंतरराष्ट्रीय खरीदारों से सीधे जुड़ने का अवसर मिलेगाबैठक में सरगुजा से बस्तर तक प्रत्येक जिले से बड़ी संख्या में व्यापारियों, उद्योगपतियों, एमएसएमई, महिला उद्यमियों, स्टार्टअप्स एवं युवा उद्यमियों की भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया। अमर पारवानी ने कहा कि भारत व्यापार महोत्सव भारतीय व्यापार, स्वदेशी उद्यमिता और वैश्विक कारोबारी अवसरों का सबसे बड़ा मंच है। यहां व्यापारियों को विश्वस्तरीय बिजनेस नेटवर्किंग, B2B मीटिंग्स, AI एवं ऑटोमेशन, डिजिटल कॉमर्स, नई मशीनरी, फ्रेंचाइजी, ई-कॉमर्स, ब्रांडिंग, आयात-निर्यात और अंतरराष्ट्रीय खरीदारों से सीधे जुड़ने का अवसर मिलेगा।
लोकल टू ग्लोबल” की दिशा में नई पहचान स्थापित कर सके प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन ने कहा कि यह महोत्सव छत्तीसगढ़ के स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प, एमएसएमई और उद्योगों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा। प्रदेश महामंत्री अवनीत सिंह ने बताया कि सभी 26 जिलों में विशेष संपर्क एवं पंजीयन अभियान चलाया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि बाजार संघों, व्यापारिक संगठनों और उद्योग संस्थाओं के सहयोग से व्यापक जनजागरण अभियान चलाकर छत्तीसगढ़ की रिकॉर्ड भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि प्रदेश का व्यापार “लोकल टू ग्लोबल” की दिशा में नई पहचान स्थापित कर सके।








