ताजा खबरअपडेटखेतीजागरूक करने जैसे कार्य

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती, 520 नवनियुक्त स्वास्थ्यकर्मियों को CM साय ने सौंपे नियुक्ति पत्र

रायपुर, 27 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न संवर्गों के 520 नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। ये कर्मचारी प्रदेश के 14 जिलों में सेवाएं देंगे, जिससे विशेषकर जनजातीय और दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री साय ने नवनियुक्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि रोगियों की सेवा को पुण्य कार्य मानकर पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि स्वस्थ छत्तीसगढ़ ही विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव है। सरकार का लक्ष्य गांवों, जनजातीय अंचलों और दूरस्थ क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है।

नवनियुक्त कर्मचारियों में 208 स्टाफ नर्स, 95 पुरुष ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, 94 महिला ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, 25 फार्मासिस्ट, 50 वार्ड बॉय और 48 वार्ड आया शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य अधोसंरचना के विस्तार के साथ डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भौगोलिक दूरी किसी भी नागरिक के लिए इलाज में बाधा नहीं बननी चाहिए।

स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने बताया कि सभी 520 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ पूरी की गई है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में आवश्यकतानुसार आगे भी भर्तियां की जाएंगी। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित प्रदेश के कई मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

समाज में कुछ बेहतर और उससे ज्यादा नवाचार की खबरे। व्यवसाय खबर डॉट कॉम का लक्ष्य नकारात्मक के बजाय सकारात्मक खबरों से समाज के हर वर्ग जागरूक किया जाय । पुरी कोशिश की सही और निष्पक्ष-मंथन के बाद खबरे वेबसाइट पर प्रकाशित हो।। पत्रकारिता से गहरा लगाव, सोच यही…

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *