ताजा खबरअपडेटजागरूक करने जैसे कार्यप्रादेशिक-जिलाविज्ञापनव्यापारव्यापारी एसोसिएशनव्यापारी और ग्राहक की बातसमाचार

कलिंगा विश्वविद्यालय में अल्ट्राटेक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ

व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है

रायपुर। कलिंगा विश्वविद्यालय और अल्ट्राटेक सीमेंट की संयुक्त पहल से विश्वविद्यालय परिसर में अल्ट्राटेक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन किया गया। यह विश्वविद्यालय का आठवां उत्कृष्टता केंद्र है, जिसे सिविल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को उद्योग आधारित तकनीकी ज्ञान और व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है।

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि यशवंत कुमार (प्रधान महालेखाकार, एजी ऑफिस) एवं विशिष्ट अतिथि शीतांशु शेखर (महाप्रबंधक, नाबार्ड) ने अल्ट्राटेक अधिकारियों की उपस्थिति में किया। यशवंत कुमार ने कहा कि यह केंद्र निर्माण उद्योग के लिए कुशल कार्यबल तैयार करने और आत्मनिर्भर भारत एवं विकसित भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

शीतांशु शेखर ने कहा कि यह उत्कृष्टता केंद्र युवाओं को भविष्य की औद्योगिक चुनौतियों के लिए तैयार करेगा। कुलसचिव डॉ. संदीप गांधी ने बताया कि केंद्र को आधुनिक उद्योगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। कार्यक्रम में अल्ट्राटेक के जोनल हेड प्रतीक झा, रीजनल अधिकारी रमन शर्मा और कुलपति प्रो. डॉ. आर. श्रीधर सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

समाज में कुछ बेहतर और उससे ज्यादा नवाचार की खबरे। व्यवसाय खबर डॉट कॉम का लक्ष्य नकारात्मक के बजाय सकारात्मक खबरों से समाज के हर वर्ग जागरूक किया जाय । पुरी कोशिश की सही और निष्पक्ष-मंथन के बाद खबरे वेबसाइट पर प्रकाशित हो।। पत्रकारिता से गहरा लगाव, सोच यही…

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Load More Posts Loading...No More Posts.