त्वचा और बालों से जुड़ी कई समस्याओं का वैज्ञानिक, सुरक्षित और प्रभावी उपचार
रायपुर। रायपुर के प्रमुख डर्मेटोलॉजी, ट्राइकोलॉजी, एस्थेटिक्स एवं एडवांस लेजर सेंटर डॉ. उज्ज्वला स्किन क्लिनिक ने त्वचा और बालों के उपचार के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल की है। क्लिनिक में अब विश्वप्रसिद्ध Fotona Dynamis Max लेजर तकनीक की शुरुआत की जा रही है। यह मशीन पूरे मध्य भारत में स्थापित होने वाली अपनी तरह की चौथी और रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के लिए पहली अत्याधुनिक लेजर तकनीक है।
हेयर री-जुवेनेशन जैसी कई उन्नत उपचार सुविधाएं शामिलक्लिनिक प्रबंधन के अनुसार, इस आधुनिक तकनीक के माध्यम से त्वचा और बालों से जुड़ी कई समस्याओं का वैज्ञानिक, सुरक्षित और प्रभावी उपचार एक ही स्थान पर उपलब्ध होगा। इसमें एंटी-एजिंग, स्किन री-जुवेनेशन, कोलेजन स्टिम्युलेशन, ओपन पोर्स, पिगमेंटेशन, मेलाज्मा, मुंहासे एवं उनके निशान, स्ट्रेच मार्क्स, स्कार, अंडर-आई और लिप री-जुवेनेशन के साथ हेयर री-जुवेनेशन जैसी कई उन्नत उपचार सुविधाएं शामिल हैं। चयनित वैस्कुलर और इंटीमेट वेलनेस उपचार भी इस तकनीक से किए जाएंगे।

दिल्ली, मुंबई या अन्य महानगरों की यात्रा नहीं करनी पड़ेगीक्लिनिक की डायरेक्टर डॉ. उज्ज्वला वर्मा ने बताया कि उनका उद्देश्य रायपुर और पूरे छत्तीसगढ़ के लोगों को विश्वस्तरीय स्किन एवं लेजर उपचार अपने ही शहर में उपलब्ध कराना है। इससे मरीजों को आधुनिक उपचार के लिए दिल्ली, मुंबई या अन्य महानगरों की यात्रा नहीं करनी पड़ेगी।

पीएमयू एक्सपर्ट के रूप में भी प्रमाणित हैंडॉ. वर्मा ने बताया कि वे डर्मेटोलॉजी एवं कॉस्मेटिक स्किन केयर के क्षेत्र में अनुभवी विशेषज्ञ हैं। उन्होंने देश-विदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों से कॉस्मेटिक गायनेकोलॉजी, सेंसिटिव स्किन, एलोपेशिया और मास्टर इंजेक्टर जैसी उन्नत ट्रेनिंग प्राप्त की है तथा पीएमयू एक्सपर्ट के रूप में भी प्रमाणित हैं।
क्लिनिक का कहना है कि अत्याधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक उपचार और भरोसेमंद देखभाल के संकल्प के साथ यह पहल मध्य भारत में त्वचा विज्ञान और एस्थेटिक मेडिसिन के क्षेत्र में एक नया अध्याय साबित होगी।







