रायपुर। अविनाश वन स्थित प्रीमियम लुक्स सैलून ने ‘यंग इंडियंस’ (Yi) के सहयोग से विशेष ग्रूमिंग एवं वेलनेस इवेंट का आयोजन किया। कार्यक्रम में 50 से अधिक महिला सदस्यों ने हिस्सा लेकर हेयर और स्किन एक्सपर्ट्स से व्यक्तिगत परामर्श के साथ प्रीमियम ग्रूमिंग सेवाओं का अनुभव लिया।

इवेंट में केरास्टेस की हेड मोनिषा भाटिया और लुक्स सैलून के टेक्निकल हेड मनी बरेजा ने प्रतिभागियों के स्कैल्प और त्वचा का विश्लेषण कर आधुनिक ब्यूटी और हेयर केयर टिप्स दिए। इसके बाद सैलून टीम ने हेड वॉश, पेडीक्योर और कस्टमाइज्ड ग्रूमिंग ट्रीटमेंट्स जैसी सेवाएं प्रदान कीं, जबकि रोमियो लेन के विशेष व्यंजनों ने आयोजन को और खास बना दिया।
अविनाश वन के प्रवक्ता ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य लक्ज़री लाइफस्टाइल के साथ ब्यूटी एजुकेशन और वेलनेस को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को स्मृति-उपहार भी भेंट किए गए। आयोजकों के अनुसार, इस सफल आयोजन ने अविनाश वन को शहर में प्रीमियम लाइफस्टाइल और वेलनेस गतिविधियों के प्रमुख केंद्र के रूप में और मजबूत किया।






