Featuredअपडेटताजा खबरसमाचारसमाज

स्वतंत्रता दिवस पर भगवान भोलेनाथ का अद्भुत श्रृंगार

इम्पीरियल हाइट्स, कबीर नगर सोसाइटी में 80वें स्वतंत्रता दिवस रहवासियों ने धूमधाम से मनाया

रायपुर। इम्पीरियल हाइट्स, कबीर नगर सोसाइटी में 80वें स्वतंत्रता दिवस रहवासियों ने धूमधाम से मनाया। प्रांगण में स्थित श्री शंकटेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का तिरंगे के तीन विशेष रंगों—केसरिया, सफेद और हरे से विशेष श्रृंगार किया गया। जोकि देशभक्ति और भक्ति का अनोखा संदेश दिए। इस भव्य और अद्भुत श्रृंगार में सोसाइटी के पंडित प्रशांत महाराज, निशांत झा, माधवी लोखंडे,स्नेहा कुरमावार का विशेष योगदान रहा।


सभी सदस्यों और निवासियों का किया धन्यवाद
वहीं इस अवसर पर सोसाइटी के अध्यक्ष अजय सिंह ने सभी सदस्यों और निवासियों का धन्यवाद करते हुए सोसाइटी से जुड़ी महत्वपूर्ण चुनौतियों सहित कई अहम विषयों पर चर्चा की। उन्होंने सभी के सहयोग और सहभागिता की सराहना की।


बकाया मेंटेनेस की आवक जरूरी
आनेवाले दिनों में संचालित योजनाओं को कैसे कम बजट में बेहतर संचालित हो, इस विषय पर जोर देने की बात कही। साथ ही सोसाइटी में सफाई, पार्किंग, बकाया मेंटेनेस की आवक जैसे विषयों पर हर सदस्य को सोचने और सभी की एक राय होना जरूरी है। इसके बगैर किसी भी स्थिति पर पहुंच नहीं सकते है। पूर्व अध्यक्ष निशांत कुरमावार ने भी सभी सोसाइटी वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में सोसाइटी के निवासी मौजूद रहे और सभी ने उत्साहपूर्वक स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *