Alkem Laboratories uploads a public notice
नई संशोधित MRP के अनुसार मरीजों को मिल सकता है राहत का लाभ, दवा खरीदते समय कीमत की जांच करने की अपील
मुंबई डेस्क : Cancer Medicine Price Reduction: कैंसर का इलाज करा रहे मरीजों और उनके परिवारों के लिए राहत की खबर है। नेशनल फार्मास्यूटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) ने कैंसर की 543 ब्रांडेड दवाओं की अधिकतम खुदरा कीमतों (MRP) की संशोधित सूची जारी की है। नई कीमतें 9 नवंबर 2026 से लागू होंगी। कुछ दवाओं के दाम में 90 प्रतिशत से अधिक की कमी दर्ज की गई है। हालांकि, कीमतों में कटौती हर दवा और ब्रांड के लिए समान नहीं है।

दवा निर्माता कंपनी Alkem Laboratories Limited ने अपनी वेबसाइट पर दवाओं की संशोधित अधिकतम खुदरा कीमत (MRP) से संबंधित एक सार्वजनिक सूचना अपलोड की है। कंपनी की ओर से जारी इस सूचना में कैंसर के उपचार में इस्तेमाल होने वाली दवाओं सहितकई इंजेक्शन और टैबलेट की पुरानी तथा संशोधित कीमतों का विवरण दिया गया है।
कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध सार्वजनिक सूचना के अनुसार, संबंधित दवाओं की कीमतों में संशोधन किया गया है। सूचना में व्यापारियों, थोक विक्रेताओं, खुदरा दवा विक्रेताओं और आम उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि कीमत में कटौती का लाभ ग्राहकों तक पहुंचाया जाए।
कई दवाओं की नई कीमतें जारीकंपनी की ओर से अपलोड की गई मूल्य सूची में Cetuxa Injection, Denuril Injection, Pertuzа Injection, Advamab Injection, Palbo Capsule, Alrubicin Injection, Altraz Tablet और Fulvetraz Injection सहित कई दवाओं के नाम शामिल हैं।

सूची के अनुसार, उदाहरण के तौर पर Palbo 100 mg Capsule की पुरानी MRP 5,683.10 रुपये से संशोधित होकर 3,600 रुपये तथा Altraz 1 mg Tablet की कीमत 759.35 रुपये से घटकर 353.02 रुपये दर्शाई गई है। इसी तरह अन्य सूचीबद्ध दवाओं की पुरानी और संशोधित कीमतें भी सार्वजनिक सूचना में दी गई हैं।
ग्राहकों को कम कीमत का लाभ देने के निर्देशसार्वजनिक सूचना में कहा गया है कि उपभोक्ताओं को कीमत में कमी का लाभ दिया जाना चाहिए। ग्राहक से वर्तमान मूल्य सूची या दवा के पैक पर अंकित MRP में से जो कीमत कम हो, उसी के अनुसार भुगतान लिया जाना चाहिए।
Alkem Laboratories की वेबसाइट पर उपलब्ध है सूचना
यह जानकारी Alkem Laboratories Limited की आधिकारिक वेबसाइट के वेब सर्वर पर अपलोड की गई सार्वजनिक सूचना के रूप में सामने आई है। सूचना में कंपनी का मुंबई स्थित पंजीकृत कार्यालय, संपर्क विवरण तथा कंपनी के अधिकृत अधिकारी का नाम भी दर्ज है।

वेबसाइट पर अपलोड की गई सूचना में संशोधित MRP के लिए 23 अक्टूबर 2026 की प्रभावी तिथि का उल्लेख किया गया है। हालांकि, दवा खरीदने से पहले उपभोक्ताओं को संबंधित दवा के पैक, नवीनतम मूल्य सूची और लागू आधिकारिक मूल्य आदेश से कीमत की पुष्टि कर लेनी चाहिए।
आम जनता के लिए सलाह: कैंसर या अन्य गंभीर बीमारियों की दवाएं खरीदते समय बिल अवश्य लें और दवा पर अंकित MRP तथा लागू संशोधित कीमत का मिलान करें। यदि निर्धारित कीमत से अधिक राशि वसूली जाती है, तो संबंधित प्राधिकरण के समक्ष शिकायत की जा सकती है।
स्रोत: Alkem Laboratories Limited की वेबसाइट पर अपलोड की गई सार्वजनिक सूचना — Public Notice: Revised MRP of revised MRP for Anti Cancer products।









2 Comments